विविध भारत

PM Modi जेएनयू में 12 नवंबर को करेंगे विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण : जगदीश कुमार

एक माह बाद जेएनयू में पीएम मोदी करेंगे विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण। जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।
less than 1 minute read
pm modi
एक माह बाद जेएनयू में पीएम मोदी करेंगे विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण।

नई दिल्ली। विवादित मुद्दों को उठाने को लेकर दुनियाभर में चर्चित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में 12 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पीएम प्रतिमा का अनावरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। इस बात की जानकारी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( JNU ) के कुलपति डॉ. जगदीश कुमार ने दी है।

डॉ. जगदीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर को शाम 6:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का (वीडियो-कॉंफ्रेंस से) अनावरण करेंगे। प्रतिमा के अनावरण से पहले स्वामी विवेकानंद पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि स्वामी विवेकानंद भारत के महान बौद्धिक और आध्यात्मिक नेताओं में से एक हैं। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को भारत में स्वतंत्रता, विकास, सद्भाव और शांति के अपने संदेशों से प्रेरित करते आए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा जेएनयू के पूर्व छात्रों के समर्थन से स्थापित की गई है।

Updated on:
09 Nov 2020 10:06 am
Published on:
09 Nov 2020 09:51 am