विविध भारत

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने किए तीन बड़े ऐलान, सशस्त्र बलों में महिलाओं को स्थायी कमीशन देंगे

देश का हर शख्स जश्न-ए-आजादी में डूबा हुआ है।
2 min read
Modi
लाल किले पर फहराया जाने वाला तिरंगा होता है खास, जानिए कैसे बनता है राष्ट्रीय ध्वज

नई दिल्ली। जश्न-ए-आजादी के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण ने पीएम मोदी ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया वहीं कई ऐलान भी किए। 82 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने तीन घोषणा की।

पहली घोषणा - 2022 से पहले अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजेंगे

लाल किले से देश की प्रगति के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज लाल किले की प्राचीर से मैं देशवासियों को एक खुशखबरी सुनाना चाहता हूं। हमारा देश अंतरिक्ष की दुनिया में प्रगति करता रहा है। हमने सपना देखा है कि 2022 में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर या उससे पहले भारत की कोई संतान, चाहे बेटा हो या बेटी, वह अंतरिक्ष में जाएगा। हाथ में तिरंगा लेकर जाएगा। आजादी के 75 साल पूरे होने से पहले इस सपने को पूरा करना है। भारत के वैज्ञानिकों ने मंगलयान से लेकर अब तक ताकत का परिचय कराया है। जब हम मानव सहित गगनयान लेकर जाएंगे और यह गगनयान जब अंतरिक्ष में जाएगा आैर कोई हिंदुस्तानी इसे लेकर जाएगा, तब अंतरिक्ष में मानव को पहुंचाने वाले हम विश्व के चौथे देश बन जाएंगे।’’

दूसरी घोषणा - आयुष्मान भारत योजना 25 सितंबर से

पीएम मोदी ने 15 अगस्‍त के मौके पर लाल किले से आयुष्मान भारत योजना का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत के गरीब परिवारों को बेहतर इलाज और गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए आरोग्य भारत के इस अभियान की शुरुआत होगी। 25 सितंबर से आयुष्‍मान भारत स्‍कीम की शुरुआत की जाएगी। पीएम मोदी ने बताया कि, ‘"आयुष्मान भारत योजना में पहले 10 करोड़ गरीब परिवारों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद उच्च मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग को भी फायदा मिलेगा। पांच लाख रुपए सालाना इलाज के खर्च की सुविधा हम देने वाले हैं। किसी भी व्यक्ति काे यह सुविधा पाने में दिक्कत ना हो, इसलिए टेक्नोलॉजी की भूमिका अहम है। टेस्टिंग शुरू हो रही है। योजना को फुलप्रूफ बनाने की कोशिश हो रही है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान शुरू कर दिया जाएगा।’’ बता दें कि इस योजना के तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों के जरिए कुल 50 करोड़ लोगों को कवर करने का लक्ष्य है।

तीसरी घोषणा - सेना में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन

देश को संबोधित करते हुए सेना में शामिल महिलाओं को पीएम मोदी ने बड़ा तोहफा दिया। पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए स्थाई कमीशन का ऐलान किया। उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन से चयनित होने वाली महिलाओं के लिए ये घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, ‘‘मैं आज इस मंच से मेरी कुछ बहादुर बेटियों को खुशखबरी देना चाहता हूं। भारत की सशस्त्र सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए नियुक्त महिला अधिकारियों को पुरुष समकक्ष अधिकारियों की तरह पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा स्थायी कमीशन देने की घोषणा करता हूं।

Published on:
15 Aug 2018 11:48 am
Also Read
View All
Ambikapur News: नवविवाहिता ने मैसेज में लिखा- पापा, मैं नहीं जी सकती, सुकून से मरने दीजिए, फिर कुछ देर बाद ही दामाद का आ गया फोन

Ambikapur News: अनुकंपा नियुक्ति के दौरान महिला ने छिपाई थी बात, 9 साल से कर रही थी नौकरी, DEO ने किया सस्पेंड

Ambikapur News: दफ्तर में बैठे थे कृषि विभाग के कर्मचारी, अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मच गई अफरा-तफरी

Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video