विविध भारत

पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बन रहे जीवनरक्षक

- कोरोना काल में बढ़ी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मांग ।- ऑक्सीजन सिलेंडर का विकल्प है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर। - ऑक्सीजन सिलेंडर के खाली हो जाने पर उसे रिफिल करने की जरूरत होती है, पर कंसंट्रेटर कांकि इन्हें 24 घंटे से ज्यादा लगातार इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
less than 1 minute read
May 01, 2021
पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बन रहे जीवनरक्षक
पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बन रहे जीवनरक्षक

नई दिल्ली । देश में कोरोना के कहर के कारण मेडिकल ऑक्सीजन को लेकर संकट गहराता जा रहा है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग बढ़ी है। विदेशों से भी आ रही मदद में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी शामिल हैं। दरअसल, यह एक पोर्टेबल मशीन है, जिसकी मदद से मरीजों के लिए घर पर ही हवा से ऑक्सीजन जनरेट की जा सकती है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हवा से नाइट्रोजन को अलग करता है और ऑक्सीजन की अधिकता वाली गैस को बाहर निकालता है। मरीज घर पर डॉक्टर या हेल्थकेयर वर्कर्स की निगरानी में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर के खाली हो जाने पर उसे रिफिल करने की जरूरत होती है, पर कंसंट्रेटर कांकि इन्हें 24 घंटे से ज्यादा लगातार इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। कूलिंग के लिए इसको 30 मिनट के लिए बंद करना जरूरी है।

मेंटेनेंस लागत कम -
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को खरीदने के बाद जो मेंटेनेंस कॉस्ट आती है, वह केवल बिजली की खपत और डिस्पोजेबल फिल्टर्स को लेकर है। फिल्टर्स और छलनी को कुछ सालों बाद बदलना पड़ता है। कंसंट्रेटर में इन बिल्ट ऑक्सीजन सेंसर्स होते हैं, जो ऑक्सीजन की शुद्धता का स्तर कम हो जाने पर संकेत देते हैं।

इस टेक्नोलॉजी पर करता है काम -
क्लिनिकल स्टडीज से साबित हुआ है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन थैरेपी के मामले में बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे कि दूसरी तरह के ऑक्सीजन डिलीवरी सिस्टम्स। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रेशर स्विंग एडसॉप्र्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं।

Published on:
01 May 2021 02:13 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ