विविध भारत

70 साल से अधिक उम्र में पंजाब के गर्वनर बदनौर ने उठाई बंदूक, साधा पदक पर निशाना

भीलवाड़ा राजघराने से संबंध रखने वाले बदनौर पिछले एक माह से इस चैंपियनशिप के लिए पटियाला की मोतीबाग शूटिंग रेंज में ट्रेनिंग ले रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2018, 7:14 PM IST
उठाई बंदूक
70 साल से अधिक उम्र में पंजाब के गर्वनर बदनौर ने उठाया बंदूक, साधा पदक पर निशाना

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनौर ने भोपाल के बिशनखेड़ी शूटिंग रेंज में आयोजित 28वीं जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे नंबर की इस प्रतियोगिता में उन्‍होंने ट्रैप स्पर्धा की वेटरन कैटेगरी में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के प्रवीण सिंह को स्‍वर्ण और गुजरात के जहान बख्श ने कांस्‍य पदक जीता। इस तरह किसी संविधानिक पद पर रह कर मेडल जीतने वाले वह पहले व्‍यक्ति बने। हालांकि इससे पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ओलंपिक पदक जीत चुके हैं, लेकिन तब वह मंत्री नहीं थे।

राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में ले सकते हैं भाग
देश के दूसरे सबसे बड़े शूटिंग इवेंट में पदक जीतकर बदनौर बड़े खुश है। अब वह राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। बदनौर के कोच विश्वदेव सिंह सिद्धू बताया कि पंजाब के राज्यपाल यूं तो काफी लंबे समय से शौकिया शूटिंग करते रहे हैं। इस बार उन्‍होंने राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला किया। इसके लिए वह पिछले एक महीने से कड़ी ट्रेनिंग ले रहे थे।

70 साल से अधिक उम्र वर्ग में मिला पदक
बता दें कि जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। इसमें उन्‍होंने 70 साल से अधिक आयु वर्ग के डबल ट्रैप प्रतियोगिता में उन्‍होंने भाग लिया था।

सिद्धू से ले रहे है एक महीने से ट्रेनिंग
भीलवाड़ा राजघराने से संबंध रखने वाले बदनौर पिछले एक माह से इस चैंपियनशिप के लिए पटियाला की मोतीबाग शूटिंग रेंज में ट्रेनिंग ले रहे थे। इस दौरान उन्‍हें भारतीय जूनियर शॉटगन टीम के कोच विश्वदेव सिंह सिद्धू ने कोचिंग दी। सिद्धू ने कहा था कि वह बदनौर की तैयारियों से संतुष्ट है और उम्‍मीद है कि वह चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बदनौर ने भी अपने कोच को निराश नहीं किया और इस प्रतियोगिता में फाइनल में दूसरे स्‍थान पर रहे।

Updated on:
26 Sep 2018, 7:14 PM IST
Published on: