विविध भारत

रेडियो कश्मीर का नाम बदल कर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया

जम्मू और लद्दाख रेडियो स्टेशनों के नाम भी बदलेजम्मू-कश्मीर में लागू हुआ पुनर्गठन अधिनियम 201972 साल बाद समाप्त हुआ विशेष राज्य का दर्जा
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2019, 5:00 PM IST
लॉकडाउन में अब रेडियो के जरिए विद्यार्थी करेंगे पढ़ाई
लॉकडाउन में अब रेडियो के जरिए विद्यार्थी करेंगे पढ़ाई

'जम्मू एवं कश्मीर' के केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के गुरुवार को हुए ऐतिहासिक पुनर्गठन के बाद अब तत्कालीन प्रभाव से रेडियो स्टेशनों के नाम भी बदल दिए गए । जम्मू स्थित रेडियो स्टेशन का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो जम्मू कर दिया गया। जबकि श्रीनगर और लेह स्थित स्टेशनों का नाम भी क्रमश: बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कश्मीर और ऑल इंडिया रेडियो लेह रख दिया गया।

9 अगस्त को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के साथ ही जम्मू एवं कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के लागू होने का अर्थ है कि धारा 370 के तहत जम्मू एवं कश्मीर को प्राप्त विशेष दर्जा, 72 वर्षो के बाद समाप्त किया जाता है, जो कल रात (बुधवार रात) 12 बजे से अस्तित्व में आ गया है।

अधिनियम के अनुसार, संबंधित संघ शासित प्रदेशों में प्रशासक के रूप में लेफ्टिनेंट गवर्नर (उप-राज्यपाल) कार्य करेंगे, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति की ओर से नियुक्त किया जाएगा। इनके कार्यकाल का निर्धारण भी राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा।

Updated on:
31 Oct 2019, 5:00 PM IST
Published on: