विविध भारत

पंजाब में आक्रोशित किसानों ने रावण की जगह फूंका पीएम का पुतला, राहुल बोले- गुस्से में किसान

कृषि कानून को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर साधा निशाना कहा- पंजाब के किसान गुस्से में, प्रधानमंत्री को उनके पास जाना चाहिए
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2020, 10:52 AM IST
Rahul Gandhi Attack on Modi Government over Farm Law
राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर कसा तंज।

नई दिल्ली। देश में नए कृषि कानून को लेकर लगातार विरोध जारी है। विपक्षी पार्टियां जमकर मोदी सरकार पर हमला बोल रही हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने कृषि कानून (Farm Law) को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के किसान कृषि कानून को लेकर काफी गुस्से में है।

कृषि कानून को लेकर पीएम मोदी पर राहुल गांधी का तंज

काग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए एक न्यूज शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'रविवार को पंजाब में यह हुआ, पंजाब में प्रधानमंत्री को लेकर इतना गुस्सा, यह काफी दुखद है।' राहुल गांधी ने कहा कि यह देश के लिए अच्छा नहीं, यह खतरनाक मिसाल है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम को किसान के पास जाना चाहिए और उनकी बात सुनकर तुरंत राहत पहुंचानी चाहिए। गौरतलब है कि पंजाब में कल किसानों ने प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका था। जिस पर आज राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

Published on: