विविध भारत

राहुल गांधी ने PM CARES फंड के इस्तेमाल पर उठाए सवाल, कहा – खरीदे गए एजीवीए वेंटिलेटर्स का परफॉर्मेंस खराब

Congress leader Rahul Gandhi ने एजीवीए वेंटिलेटर्स की लो क्वॉलिटी को लेकर सरकार पर साधा निशाना। सरकार की अदूरदर्शिता के कारण पीएम केयर्स फंड के पैसे से Substandard ventilators खरीदे गए। वेंटिलेटर के मेकर्स पर लगाया सॉफ्टवेयर से हेराफेरी का आरोप।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2020, 12:38 PM IST
Rahul Gandhi
सरकार की अदूरदर्शिता के कारण पीएम केयर्स फंड के पैसे से Substandard ventilators खरीदे गए।

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा विवाद मुद्दे पर देश के पीएम को सरेंडर मोदी ( Surrender modi ) कहने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने केंद्र सरकार एक बार फिर हमला बोला है। इस बार उन्होंने कोरोना वायरस Coronavirus Pandemic से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड ( PM Cares Fund ) के पैसे घटिया क्वॉलिटी के वेंटिलेटर्स खरीद कर लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक न्यूज को ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम केयर्स की अपारदर्शिता के कारण देश की जनता के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है। पब्लिक मनी ( Public Money ) का उपयोग घटिया क्वॉलिटी के एजीवीए वेटिंलेटर्स उत्पाद खरीदने में किया जा रहा है। यह अचरच में डालने वाली बात है।

सॉफ्टवेयर के साथ हेराफेरी

राहुल गांधी ने ट्वीट के साथ #BJPfailsCoronaFight हैशटैग का इस्तेमाल किया। जिस न्यूज को उन्होंने टैग किया में उसमें दावा किया गया है कि पीएम केयर्स के वेंटिलेटर मेकर AGVA ने घटिया क्वॉलिटी को छुपाने के लिए सॉफ्टवेयर के साथ हेराफेरी की है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी से पूछे सवाल

इस बारे में कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने बीजेपी से पूछा है कि कई सरकारी अस्पतालों ( Government Hospitals ) के डॉक्टरों के विशेषज्ञ पैनल ने बताया कि एजीवीए हेल्थ केयर द्वारा आपूर्ति किए गए वेंटिलेटर्स घटिया क्वॉलिटी के हैं। सरकार संकट की इस घड़ी में क्यों घटिया क्वॉलिटी के उपकरण के साथ लाखों रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ ( Messing with life ) कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक तो देशवासी कोरोना संकट में फंसे दूसरी तरफ सरकार उनकी जान से खेलने पर उतारू है।

Updated on:
6 Jul 2020, 12:38 PM IST
Published on: