विविध भारत

वर्धा में आज से शुरू होगा रेमडेसिविर इंजेक्शन का उत्पादन, रोज तैयार होगी 30 हजार शीशी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि जेनटेक लाइफसांसेस महाराष्ट्र के वर्धा में रेमडेसिविर इंजेक्शन का उत्पादन बुधवार 28 अप्रैल से शुरू कर देेगी। गडकरी ने कहा कि कंपनी हर रोज रेमडेसिविर की 30 हजार शीशी तैयार करेगी।
2 min read
Apr 28, 2021
ng_1.jpg

नई दिल्ली।

देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण के बीच ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड और जरूरी दवाओं की कमी भी चिंता का सबब बनती जा रही है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इन कमियों को दूर करने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। पहले कुछ देशों से क्रायोजेनिक टैंकर मंगाए गए, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति जारी रहे। इसके बाद अस्थायी रूप से कोविड अस्पताल खोले जा रहे और वहां बेड की कमी को पूरा किया जा रहा। अब रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाने पर सरकार ने कदम बढ़ा लिए हैं।

कोरोना संक्रमण के इलाज में कारगर मानी जा रही दवा रेमडेसिविर की कमी के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने इसकी कालाबाजारी भी शुरू कर दी थी। अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है कि जेनटेक लाइफसांसेस महाराष्ट्र के वर्धा में रेमडेसिविर इंजेक्शन का उत्पादन बुधवार 28 अप्रैल से शुरू कर देेगी। गडकरी ने कहा कि कंपनी हर रोज रेमडेसिविर की 30 हजार शीशी तैयार करेगी। इससे देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी नहीं होगी और बाजार में यह दवा लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

बता दें कि देशभर के अस्पतालों में गंभीर स्थिति में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों और लैब रिपोर्ट से पुष्टि किए गए वयस्क मरीजों तथा बच्चों में रेमडेसिविर के सीमित आपात उपयोग को मंजूरी दी गई है। वर्धा की जेनटेक लाइफ साइंसेज को रेमडेसिविर इंजेक्शन के विनिर्माण के लिए लाइसेंस दिया गया है। गडकरी ने बताया कि हैदराबाद की एक टीम महाराष्ट्र के वर्धा में पहुंच चुकी है और परीक्षण कर रही है। कंपनी बुधवार से उत्पादन शुरू करेगी। नितिन गडकरी के मुताबिक, वर्धा में बनाए जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन का वितरण नागपुर और विदर्भ के अन्य जिलों में किया जाएगा। जरूरत के अनुसार इसे महाराष्ट्र के दूसरे जिलों में भी पहुंचाया जाएगा।

Published on:
28 Apr 2021 08:29 am
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान