1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को 1 मई से लगेगा कोरोना का टीका, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू

आज यानी 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरोग्य सेतु एप के जरिए भी पूरी हो सकेगी। कोविन एप और आरोग्य सेतु एप के जरिए कोई व्यक्ति परिवार के चार सदस्यों को कोरोना का टीका लगवा सकता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 28 Apr 2021, 7:24 AM IST

vaccine.jpg

नई दिल्ली।

देश में 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी युवाओं को नए नियमों के तहत कोरोना (Coronavirus) का टीका लगने लगेगा। इसके लिए आज यानी 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरोग्य सेतु एप के जरिए भी पूरी हो सकेगी। कोविन एप और आरोग्य सेतु एप के जरिए कोई व्यक्ति परिवार के चार सदस्यों को कोरोना का टीका लगवा सकता है।

कोविन एप और आरोग्य सेतु एप लोगों को नजदीकी सरकारी और प्राइवेट कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने की अनुमति प्रदान करते हैं। इनके जरिए वैक्सीनेशन का स्लॉट बुक कराया जा सकता है। यही नहीं, स्लॉट बदलने या उसे कैंसिल करने का विकल्प भी इसमें मौजूद रहता है।

यह भी पढ़ें:- कोरोनावायरस को हरा सकता है रायनोवायरस, क्या कह रहे विशेषज्ञ और कैसे करता है काम

आइए बताते हैं कि कैसे इनके जरिए रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन कराया जा सकता है। आपको बता दें कि 1 मई से कोई भी व्यक्ति सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर कोरोना का टीका नहीं लगवा सकेगा। ऐसा इसलिए हो रहा है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविड नियमों का पालन हो, अतिरक्ति भीड़ न लगे, बड़ी संख्या में लोग एकसाथ नहीं पहुंचे और सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे।

यह भी पढ़ें:- मास्क नहीं पहना तो एक महीने में 406 लोगों को करेंगे संक्रमित, महिलाएं माहवारी के समय भी लगवा सकती हैं टीका

हालांकि, सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर टीका लगवाने की छूट उन सेंटरों पर दी जा सकती है, जहां भीड़ लगने की आशंका कम होगी। बता दें कि अब तक उन लोगों को ही सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर टीका लगवाने की अनुमति दी जा रही थी, जो किसी कारण से रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे थे। उम्मीद की जा रही है कि अब करीब 70 लाख लोग हर रोज रजिस्ट्रेशन कराएंगे। यह संख्या और भी बढ़ सकती है।