विविध भारत

पाकिस्तान से 117 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस

Samjhauta Express सुबह करीब सवा आठ बजे दिल्ली पहुंची सुबह 1.30 बजे अटारी रेलवे स्‍टेशन से रवाना हुई थी ट्रेन पाकिस्तान ने गुरुवार को बीच रास्ते में ही रोक दी थी ट्रेन

2 min read
Aug 09, 2019

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। भारत सरकार के इस फैसले से बैखलाए पाकिस्तान ने सभी राजनयिक रिश्ते खत्म कर दिए हैं। वहीं, गुरुवार को पाक ने समझौता एक्सप्रेस को भी बीच में ही रोक दिया था। लेकिन, बातचीत के बाद आज सुबह समझौता एक्सप्रेस 117 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, समझौता एक्‍सप्रेस आज सुबह डेढ़ बजे अटारी रेलवे स्‍टेशन से रवाना हुई थी और अपने तय समय से साढ़े 4 घंटे देरी से दिल्ली पहुंची। कुल 117 यात्रियों में 76 भारतीय और 41 पाकिस्तानी यात्री शामिल हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से समझौता एक्सप्रेस रद्द कर दिया गया था और ट्रेन को अटारी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर पाकिस्तानी ड्राइवर और गाइड अपने वतन वापस लौट गए थे।

सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर समझौता एक्सप्रेस दिल्ली स्टेशन पहुंची तो माहौल काफी भावुक था। परिजनों को देखकर कई लोगों की आंखों में आंसू भी आ गए थे। भारत और पाकिस्तान को जोड़ने वाली इस ट्रेन सर्विस को पाकिस्तान ने बंद कर दिया है। इस खबर पर कई लोगों ने दुख भी जताया है।

यहां आपको बता दें कि घाटी से आर्टिकल 370 खत्म होते ही पाकिस्तान लगातार भारत को चेतावनी दे रहा है। पाक ने अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है। साथ ही इस मुद्दे को UN में उठाने की धमकी भी दे रहा है। अब देखना यह है कि दोनों देशों के बीच आगे किस तरह के संबंध स्थापित होते हैं।

Updated on:
09 Aug 2019 12:40 pm
Published on:
09 Aug 2019 10:01 am
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश