विविध भारत

राम मंदिर निर्माण के लिए संत समाज करेगा अश्वमेघ यज्ञ, मंगलवार को होगा ऐलान

आनंद जी महाराज ने कहा कि विश्व वेदान्त संस्थान सभी संतों को जोड़कर भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण करेगी।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 8:41 PM IST
Sant Samaj
Sant Samaj

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र की मोदी सरकार चौतरफा घिरी हुई है। संत समाज ने मंदिर निर्माण को लेकर मोदी सरकार को कई अल्टिमेटम दे दिए हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस बीच विश्व वेदान्त संस्थान के संस्थापक आनंद जी महाराज ने कहा है कि राष्ट्रवादी संतों की अगुवाई में राम मंदिर निर्माण के लिए अब अश्वमेघ यज्ञ किया जाएगा, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विश्व वेदान्त संस्थान सभी संतों को जोड़कर भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण करेगी।

अयोध्या में किसी भी कीमत पर बनकर रहेगा राम मंदिर

विश्व वेदान्त संस्थान राजधानी दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बात का ऐलान करेगी। आनंद जी महाराज ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में किसी भी कीमत पर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए संस्थान जन-जन का आह्वान करेगी। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्र की अस्मिता से जुड़ा है और यह राष्ट्रीय पुनरुत्थान का विषय है और इसी को ध्यान में रखकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

'जो पूर्वज का सम्मान नहीं करता, वो विनाश की ओर बढ़ता है'

विश्व वेदान्त संस्थान के संस्थापक आनंद जी महाराज जी ने कहा, "त्रेता युग के बाद पहली बार पवित्र भारतवर्ष भूमि पर अयोध्या में विश्वरूप यज्ञ होने जा रहा है। भारतवर्ष में विभिन्न मत- मतांतरों के अनुयायी हैं, लेकिन भगवान श्रीराम ही सबके पूर्वज हैं और जिस व्यक्ति का अतीत नहीं होता उसका वर्तमान और भविष्य नहीं होता। जो मानव अपने पूर्वजो का सम्मान नहीं करता, वह विनाश की कोख में समा जाता है।"

आनंद जी महाराज ने पूरे हिंदुस्तान से किया ये आह्वान

उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण में सहयोग करें और सारी दुनिया को दिखा दें कि भगवान श्रीराम के पक्ष में सम्पूर्ण भारत एक स्वर में साथ खड़ा है। यदि ऐसा संभव हुआ तो विश्व में एक उदाहरण पेश होगा।

Published on:
Also Read
View All
विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बना वडनगर रेलवे स्टेशन, तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड के बीच 117 किमी लंबी रेल लाइन पर तेजी से चल रहा निर्माण

वडोदरा में भक्ति भाव से मनाया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ