विविध भारत

दूसरे चरण का ड्राई रन शुरू, हर्षवर्धन बोले – भारत ने कोरोना वैक्सीन के विकास में अच्छा काम किया

देशभर में कोरोना का ड्राई रन शुरू। हर्षवर्धन ने चेन्नई में ड्राई रन का जायजा लिया।

less than 1 minute read
हेल्थकेयर्स स्टाफ को पहले दी जाएगी वैक्सीन।

नई दिल्ली। तीन राज्यों को छोड़कर देश के सभी हिस्सों में कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण का ड्राई रन शुरू हो गया है। दूसरे चरण का ड्राई रन तीन राज्यों में नहीं हो रहा है। इन राज्यों में ड्राइ रन पहले ही पूरा हो चुका है। दूसरे चरण का ड्राई रन शुरू होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मैं खुश हूं कि बहुत कम समय में भारत ने वैक्सीन के विकास में बहुत अच्छा काम किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी दो वैक्सीन को अनुमति दी गई है। हम यह सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में हैं कि जल्द ही ये वैक्सीन हेल्थकेयर वर्कर्स से शुरू करके देश के लोगों को दी जाएगी।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चेन्नई के राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में ड्राइ रन की तैयारियों का जायजा लिया। जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि हमने 4 राज्यों में सबसे पहले ड्राई रन चलाया था। उसके बाद हमने 2 जनवरी को देश के लगभग 125 जिलों में ड्राई रन चलाया और आज हम 3 राज्य को छोड़कर सभी राज्यों में ड्राई रन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हम वैक्सीनेशन का काम भी शुरू कर देंगे।

उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों से अपील की है कि COVID-19 टीकाकरण कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने और लाभार्थियों तक इस सुविधा को पहुंचाने के लिए प्रभावी भूमिका निभाएं। उन्होंने आज तीन दिवसीय पोलियो अभियान की भी शुरुआत की।

Updated on:
08 Jan 2021 11:14 am
Published on:
08 Jan 2021 11:09 am
Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

IG Donated Blood: आईजी पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बोले- मेरा खून निकालिए, मैं रक्तदान करने आया हूं

चिनाब का पानी राजस्थान लाने की तैयारी, लाहौल घाटी में चेनाब-ब्यास लिंक पर 2352 करोड़ से होगा काम

Buddheshwar Story: सडक़ हादसे ने छीनी बुद्धेश्वर की जिंदगी की रफ्तार, 7 साल से वेतन नहीं, व्हीलचेयर पर पहुंचा कलेक्टर के पास