विविध भारत

सीरम के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कुछ दिनों में भारत वापस आने का दावा किया

पूनावाला वैक्सीन की मांग को लेकर बढ़ते दबाव और धमकियों के बीच अपने परिवार के साथ लंदन में हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2021, 3:22 PM IST
Adar Poonawalla
Adar Poonawalla

नई दिल्ली। भारत में कोविशील्ड का उत्पादन करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) वैक्सीन की मांग को लेकर बढ़ते दबाव और धमकियों के बीच अपने परिवार के साथ लंदन जा पहुंचे हैं। अब उन्होंने ट्वीट किया कि वह कुछ दिनों में भारत वापस आएंगे।

ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि ब्रिटेन में सभी पार्टनर और स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात हुई है। उन्हें ये बताने में मुझे बेहद खुशी हो रही है कि पुणे में कोविशील्ड (Covid Shield) के उत्पादन का काम जोरो पर है। कुछ दिन में वे वापस आएंगे और संचालन की समीक्षा करेंगे।

मिल रहीं धमकियों की बात कही

लंदन की मीडिया को दिए एक साक्षात्कार के दौरान पूनावाला ने देश के शक्तिशाली और रसूखदार लोगों से फोन पर मिल रहीं धमकियों की बात कही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की मांग को लेकर बढ़ते तनाव और दबाव को लेकर वे अपने परिवार के साथ लंदन में हैं।

भारत में एक मई से तीसरे चरण के टीकाकरण की योजना की शुरूआत हो चुकी है। इसमें 18 से 44 साल तक के लोगों को टीका दिए जाने का प्रावधान है। मगर अधिकतर राज्यों में टीका नहीं पहुंच पाने की वजह से कई राज्यों में टीकाकरण पर पाबंदी लगी हुई है।

वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी

अदार पूनावाला साक्षात्कार में कहा कि वे यहां (लंदन) तय समय से अधिक रुक रहे हैं क्योंकि वे उस परिस्थिति में वापस नहीं जाना चाहते हैं। गौरतलब है कि अदार पूनावाला को बुधवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। वाई श्रेणी की सुरक्षा के तहत अब पूनावाला को सीआरपीएफ के पांच कमांडोज सहित 11 सुरक्षाकर्मी मिलेंगे। पूनावाला का कहना है कि फोन पर मिल रही धमकियों को लेकर कहा कि सभी लोग पहले वैक्सीन लगवाना चाहते हैं। ऐसे में उन पर दबाव बढ़ रहा है। उनका आरोप है कि धमकी देने वाले उनसे कह रहे हैं कि अगर वैक्सीन नहीं मिली तो अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा इन घटनाओं के कारण वे अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र