विविध भारत

शिरडी एयरपोर्ट पर रनवे से फिसला विमान, AAIB ने दिए जांच के आदेश

रवने से फिसल गया स्पाइसजेट का विमान हादसे के वक्त यात्रियों के खचाखच भरा था विमान विमान का अगला पहिया टूटने की खबर

less than 1 minute read
शिरडी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे से फिसल गया यात्रियों से भरा विमान

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के शिरडी एयरपोर्ट ( Shirdi Airport ) पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्पाइसजेट ( Spicejet ) का एक विमान एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त रनवे से फिसल गया। एयरलाइन के मुताबिक, विमान में सवार मुसाफिरों और क्रू को कोई नुकसान नहीं हुआ है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ( AAIB ) ने हादसे के जांच के आदेश दिए हैं।

एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही ठप्प
न्यूज एजेंसी की ओर से जारी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्पाइसजेट SG946 विमान रनवे से काफी दूर फिसल गया है। खबर है कि घटना में विमान का अगला पहिया टूट गया है। हादसे के बाद कुछ देर तक एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही ठप्प हो गई थी।

यात्री और चालक दल सुरक्षित: स्पाइसजेट

स्पाइसजेट एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा कि 29 अप्रैल 2019 को दिल्ली से शिरडी ( Shirdi ) जा रहे स्पाइसजेट SG946 विमान शिरडी में उतरने वक्त रनवे से फिसल गया। यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं और उन्हें सामान्य तरीके से ही विमान से उतारा गया है।

Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
29 Apr 2019 09:20 pm
Published on:
29 Apr 2019 08:04 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर