विविध भारत

हिंदू संगठनों की याचिका स्‍वीकार, राहुल की नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट अगले सप्‍ताह करेगा सुनवाई

शीर्ष अदालत से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग याची ने राहुल गांधी का नाम मतदाता सूची से हटाने की अपील की ब्रिटिश नागरिक होने के कारण राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए

less than 1 minute read
May 02, 2019
हिंदू संगठनों की याचिका स्‍वीकार, राहुल की नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट अगले सप्‍ताह करेगा सुनवाई

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता का मामला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट और हिंदू महासभा की ओर से दायर इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले सप्ताह सुनवाई करने का फैसला लिया है। शीर्ष अदालत के इस निर्णय से राहुल की ब्रिटिश नागरिकता का मुद्दा और जोर पकड़ सकता है।

राहुल को अयोग्‍य करार देने की मांग

राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के जयभगवान गोयल और हिंदू महासभा के चंद्रप्रकाश कौशिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिकाकर्ता ने इस मामले में गृह मंत्रालय से जल्द कार्रवाई की मांग की है। याची ने शीर्ष अदालत से राहुल गांधी को चुनाव लड़ने के अयोग्य करार देने और मतदाता सूची से नाम हटाए की भी अपील की है।

वार्षिक रिटर्न में राहुल को बताया ब्रिटिश नागरिक

बता दें कि भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। भाजपा नेता ने शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि ब्रिटिश नागरिक होने के कारण राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। स्‍वामी का कहना है कि राहुल गांधी ने अपने सहयोगी के साथ बैकऑप्स लिमिटेड नामक कंपनी का 2003 में ब्रिटेन में रजिस्ट्रेशन कराया था। कंपनी द्वारा ब्रिटेन में दाखिल वार्षिक रिटर्न में राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया था। इस कंपनी को राहुल गांधी ने 2009 में बंद कर दिया था।

Published on:
02 May 2019 12:48 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर