विविध भारत

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीएम मोदी की बायोपिक का मामला, सोमवार को होगी सुनवाई

अभिषेक मनु सिंघवी ने तत्‍काल सुनवाई की मांग की थी सुप्रीम कोर्ट ने फिल्‍म की रिलीज पर नहीं लगाई रोक सिंघवी की याचिका सुनवाई के लिए स्‍वीकार

2 min read
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीएम मोदी की बायोपिक का मामला, सोमवार को होगी सुनवाई

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित और अभिनेता विवेक ओबेरॉय स्‍टारर फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट के न्‍यायाधीश एसए बोबडे ने तत्‍काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका को स्‍वीकार करते हुए शीर्ष अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 8 अप्रैल (सोमवार ) की तिथि मुकर्रर की है। सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका पर तत्‍काल सुनवाई की मांग की थी।

सुर्खियों में है पीएम की बायोपिक

पिछले कुछ दिनों से फिल्‍म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की बायोपिक लोकसभा चुनाव होने की वजह से सुर्खियों में है। इससे पहले फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होना थी, लेकिन यह तारीख एक हफ्ते आगे बढ़ा दी गई। अब सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई सोमवार को होगी।

कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

आपको बता दें कि इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका में हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' रिलीज करने पर कई राजनीतिक पार्टियों ने आपत्‍त‍ि जताई है। राजनीतिक दलों ने इससे पहले चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था। आयोग ने निर्माताओं को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। चुनाव आयोग से राहत नहीं मिली तो अब कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। इससे पहले आरपीआई के एक नेता ने भी बॉम्‍बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फिल्‍म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी।

दिल्‍ली और बॉम्‍बे हाईकोर्ट का रोक से इनकार

दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर चुका है। फिल्‍म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया है। फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही अपनी प्रतिक्रिया दी थी। विवेक ने कहा था कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि समाज के कुछ लोग इस फिल्म का विरोध क्यों कर रहे हैं। वे लोग फिल्म से डर रहे हैं या चौकीदार के डंडे से।

Updated on:
04 Apr 2019 03:53 pm
Published on:
04 Apr 2019 12:54 pm
Also Read
View All
Huge fire investigation: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जब्त किए अवशेष

Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर