विविध भारत

राहुल गांधी के खिलाफ मीनाक्षी लेखी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी पर लगाया कोर्ट की अवमानना का आरोप शीर्ष अदालत का निर्णय केंद्र सरकार के लिए बड़ा झटका केंद्र की ओर से कहा गया था कि कोर्ट को फोटोकॉपी पर भरोसा नहीं करना चाहिए
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Apr 2019, 10:24 AM IST
sc
राहुल गांधी के खिलाफ मीनाक्षी लेखी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर आज सुनवाई होगी। लेखी का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शीर्ष अदालत के हवाले से बयान दिया था कि सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि चौकीदार चोर है। उनका यह बयान अवमानना की श्रेणी में आता है। इसलिए शीर्ष अदालत को इस मामले में संज्ञान में लेने की आवश्‍यकता है। बता दें कि हाल ही में रफाल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय से केंद्र सरकार को बड़ा झटका लगा था।

केंद्र की आपत्ति को कर दिया था खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने रफाल सौदे को लेकर केंद्र सरकार की उन प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज कर दिया था जिसमें सरकार ने याचिका के साथ लगाए दस्तावेजों पर अपना विशेषाधिकार बताया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कहा था कि रफाल मामले में रक्षा मंत्रालय से फोटोकॉपी किए गोपनीय दस्तावेजों का परीक्षण करेगा।

फोटोकॉपी पर भरोसा करना जरूरी नहीं

दूसरी तरफ केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि गोपनीय दस्तावेजों की फोटोकॉपी या चोरी की कॉपी पर कोर्ट भरोसा नहीं कर सकता। सरकार के इस दलील को खारिज करते हुए जांच का यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने सहमति से सुनाया था।

Updated on:
15 Apr 2019, 10:24 AM IST
Published on: