विविध भारत

गिरफ्तारी के डर से मौलाना साद ने टाली अपनी बेटी की शादी

Maulana Saad's Daughter Nikah : मौलाना साद तबलीगी जमात प्रमुख है, उस पर लोगों को भड़काने का आरोप है क्राइम ब्रांच ने कुछ दिनों पहले साद के फार्म हाउस पर नोटिस चस्पा किया था
less than 1 minute read
Apr 06, 2020
Maulana Saad's Daughter Nikah
Maulana Saad's Daughter Nikah

नई दिल्ली। तबलीगी जमात (Tablighi Jammat) की ओर से देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) फैलाने को लेकर मौलाना साद विवादों में घिर चुके हैं। क्राइम ब्रांच भी उनके पीछे पड़ चुकी है। ऐसे में साद ने खुद को अंडरग्राउंड कर लिया है। इतना ही नहीं उसने गिरफ्तारी के डर से अपनी बेटी का निकाह भी डाल दिया है। मालूम हो कि साद की बेटी की शादी 5 मार्च को होने वाली थी, लेकिन बवाल को बढ़ता देख तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

मौलाना साद (Maulana Saad) की बेटी की शादी दिल्ली में भव्य तरीके से होने वाली थी। इसके लिए फूलों के डेकोरेशन के साथ दूसरी साज-सजावट पर भी काफी रुपए खर्च किए जा रहे थे। शादी समारोह (Nikah) में शामिल होने के लिए शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के कई लोगों को न्यौता भेजा गया था।

मौलाना साद की बीवी सहारपुर की रहने वाली है, इसलिए फंंक्शन में ससुराल के काफी लोग शरीक होने वाले थे। उनके लिए खास इंतजाम किए गए थे। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक साद के एक रिश्तेदार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते लोग समारोह में शरीक नहीं हो सकते थे। इसी के चलते निकाह को अभी के लिए टाल दिया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि मौलाना साद को डर है कि उसके अपनी बेटी की शादी में शामिल होने पर पुलिस उसे गिरफ्तार न कर लें। अभी उसने खुद को क्वारंटाइन में रखने की बात कही है। इसको लेकर कुछ दिनों पहले उसने एक आडियो भी जारी किया था।

Published on:
06 Apr 2020 09:47 am
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ