
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम अब जेल से निकलने के लिए बेताब है। वो हर हाल में आजाद होना चाहते है। एक बार फिर वो अपने साम्राज्य पर विराजना चाहता है। इसके लिए राम रहीम ने एक नई चाल चल दी है। दरअसल, राम रहीम ने अपना वकील ही बदल दिया है। नये वकील के जरिए अब वो बाहर निकलने की कवायद में जुट गया है।
तनवीर अहमद लड़ेंगे राम रहीम का केस
जानकारी के मुताबिक, राम रहीम का केस अब वो वकील लड़ेंगे, जिन्होंने तलवार दंपति को डबल मर्डर केस में बरी करवाया था। दरअसल, राम रहीम ने अब तनवीर अहमद को हायर किया है। हालांकि, राम रहीम की ये रणनीति कितनी कारगर साबित होगी, ये कहना अभी मुश्किल होगा। लेकिन, कयास लगाया जा रहा है कि जेल से बाहर निकलने के लिए राम रहीन की यह नई चाल है। हालांकि, तनवीर अहमद का मानना है कि आरुषि-हेमराज मर्डर केस और राम रहीम के खिलाफ चल रहे केसों में बहुत फर्क है। अब देखना यह है कि तनवीर अहमद तलवार दंपति की तरह राम रहीम को भी बाहर निकाल पाते हैं या फिर उसे आगे भी जेल की हवा खानी पड़ेगी।
राम रहीम के बारे में हुआ अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा का मुखिया राम रहीम रेप की सजा में दोषी करार देने के बाद पिछले 6 महीने से जेल में बंद है। राम रहीम के बारे में एक बाद एक कई अहम खुलासे हुए हैं। हाल ही में कमिश्नर अनिल कुमार सिंह पंवार द्वारा जमा की गई सप्लिमेंटरी रिपोर्ट में भी कई शाकिंग खुलासे किए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि सिरसा स्थित डेरा हेडक्वॉर्टर में महलनुमा निवास तेरावास का बाथरूम डिजिटल था। साथ ही टॉयलट में कोई दीवार नहीं लगा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, कमरे में वॉर्डरोब्स के अलावा एक इंग्लिश टॉयलट शीट भी थी, जो कि इलेक्ट्रिकली और डिजिटली ऑपरेटेड थी। इसके चारों ओर किसी तरह की दीवार नहीं थी। यह कमरा बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर था।