विविध भारत

तेज प्रताप ही नहीं जब लालू की यह बेटी भी रही थी काफी चर्चा में, हुआ था इतना बड़ा कांड

लालू प्रसाद की यह बेटी भी काफी सुर्खियों में रही थीं।

2 min read
तेज प्रताप ही नहीं जब लालू की यह बेटी भी रही थी काफी चर्चा में, हुआ था इतना बड़ा कांड

नई दिल्ली। आरजेडी परिवार में घमासान मचा हुआ है। बड़े बेटे तेज प्रताप के कारण पूरे परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। क्योंकि, उन्होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने का फैसला लिया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब लालू परिवार या उनका बेटा सुर्खियों में हैं। इससे पहले भी बेटी के कारण लालू परिवार काफी सुर्खियों में रहा था। क्योंकि, उस दौरान ऐसा कांड हुआ था जिससने सनसनी मचा दी थी।

जानिए क्या था मामला...

साल 2006 में लालू परिवार अपनी चौथी बेटी रागिनी यादव के कारण काफी सुर्खियों में रही थी। दरअसल, उस साल झारखंड में एक हादसा हुआ था। दशम फॉल में अभिषेक नामक एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। लेकिन, बात यहीं खत्म नहीं हुई क्योंकि मरने वाला अभिषेक रागिनी यादव का दोस्त था। जब यह हादसा हुआ तो रागिनी भी वहां मौजूद थीं। इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। कइयों ने कहा कि अभिषेक की हत्या हुई, क्योंकि वह लालू प्रसाद की बेटी के करीब थी। अभिषेक के पिता डॉ सुभाष चंद्र मिश्रा ने अपने बेटे की मौत को 'अप्राकृतिक' करार देते हुए झारखंड उच्च न्यायलय को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई थी। अभिषेक के पिता ने बताया था कि उनका बेटा आैर लालू की बेटी शादी की प्लानिंग कर रहे थे। हालांकि, आज तक इस सच से पर्दा नहीं उठ सका और मामला ठंडे बस्ते में चला गया। कहा यह भी गया था कि उस समय रागिनी रांची बीआईटी मेसरा इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती थीं। उन्हीं के साथ दिल्ली के अभिषेक मिश्रा भी पढ़ते थे। दोनों में अच्छी दोस्ती थी। अभिषेक के पिता दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हाॅस्पिटल में डॉक्टर थे। रागिनी का उनके घर भी आना-जाना था। रागिनी कई बार अभिषेक के माता-पिता से भी मिल चुकी थीं। लेकिन, अभिषेक की मौत का सच सामने नहीं आ सका।

अब हैं इस नेता की पत्नी

दिखने में बेहद ही खूबसूरत रागिनी की शादी कांग्रेस लीडर जीतेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव के साथ हुई है।

Published on:
10 Nov 2018 03:36 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश