विविध भारत

दिल्ली में प्रचंड रूप धारण कर रही है गर्मी, शुक्रवार को तापमान पहुंचा 45 डिग्री

- दिल्ली ( Delhi ) में 19 मई से तापमान ( Temperature ) 40 डिग्री के पार ही जा रहा है - मौसम विभाग ( IMD ) ने कहा कि दिल्ली में अगले हफ्ते और गर्मी ( heat ) बढ़ेगी

2 min read
दिल्ली में बढ़ता तापमान कोरोना वायरस पर कोई असर नहीं डाल पा रहा है

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का प्रकोप झेल रहे लोगों पर अब गर्मी ( Heat ) की मार पड़ना शुरू हो चुकी है। पिछले 3-4 दिन के आंकड़े को अगर देखा जाए तो राजधानी दिल्ली में तापमान ( Temperature ) 40 डिग्री के पार ही चल रहा है। हैरानी वाली बात ये है कि शुक्रवार को दिल्ली में तापमान 45 डिग्री तक जा पहुंचा।

इस हफ्ते दिल्ली को गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन था। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रहा। पालम में तो तापमान 44.1 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का मानना है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। शुक्रवार और शनिवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन इसकी वजह से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तापमान 42 से 43 डिग्री बना रह सकता है। शुक्रवार को दिल्लीवासियों चिलचिलाती धूप का सामना किया।

अगले हफ्ते और बढ़ जाएगी गर्मी

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद ये साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में राजस्थान से आने वालीं गर्म हवाएं दिल्ली को झुलसाएंगी। अगले हफ्ते दिल्ली में तापमान और बढ़ेगा। दिल्ली जैसा हाल उत्तर-भारत के और राज्यों का भी है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री रहा।

कोरोना पर नहीं पड़ा रहा कोरोना का कोई असर!

आपको बता दें कि बढ़ते तापमान के बीच लोगों को ये उम्मीद है कि उन्हें कोरोना वायरस से जरूर राहत मिल जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नजर आ नहीं रहा है। 22 मई यानि कि शुक्रवार को दिल्ली में 45 डिग्री तापमान के बीच कोरोना के 660 नए मामले सामने आए। इससे पहले 19, 20 और 21 मई को भी दिल्ली में कोरोना के 500 से ज्यादा नए केस सामने आए और इन दिनों तापमाना 40 डिग्री के पार ही रहा।

Published on:
22 May 2020 08:36 pm
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा