विविध भारत

एक अनोखी पहल, जरूरतमंदों के पास पहुंचता है भावना का ‘कपड़ा बैंक’

राजसमंद के देवगढ़ की भावना पालीवाल ने कपड़ा बैंक शुरू किया है।
less than 1 minute read
Apr 10, 2021
एक अनोखी पहल, जरूरतमंदों के पास पहुंचता है भावना का 'कपड़ा बैंक'
एक अनोखी पहल, जरूरतमंदों के पास पहुंचता है भावना का 'कपड़ा बैंक'

जयपुर। आपकी एक कोशिश कई लोगों के जीवन को बदल सकती है। इसी बात को ध्यान में रखकर मैंने उस काम की शुरुआत की, जो अब मेरे लिए मिशन बन चुका है। यह कहना है राजसमंद के देवगढ़ की भावना पालीवाल का। उन्होंने कपड़ा बैंक शुरू किया है, जो कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए है। वे सम्पन्न परिवारों और व्यापारियों से कपड़े इकट्ठा करती हैं और उन्हें उन लोगों तक पहुंचाती हैं जो कपड़े खरीद नहीं सकते। पिछले वर्ष ही सर्दियों में उन्होंने कपड़ा बैंक की शुरुआत की थी। घर-घर जाकर लोगों से कपड़े इकट्ठे किए। भावना ने कपड़ा बैंक के लिए एक सिस्टम विकसित किया है, जिसमें वे मोबाइल वैन में कपड़े लेकर निकलती हैं। उन्होंने आमेट, देवगढ़, भीम, कुंभलगढ़ के कई क्षेत्रों में जाकर करीब दो हजार लोगों को कपड़े बांटे हैं।

छह हजार को किया प्रशिक्षित -
भावना बताती हैं कि उन्होंने छह हजार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया है। इसमें उन्हें सिलाई-कढ़ाई, पार्लर, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस और डिजिटल साक्षरता की ट्रेनिंग दी गई है। डिजिटल सखी का भी महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया है।

मजाक भी उड़ाया, ताने भी सुनाए -
भावना सेनेटरी पैड को लेकर जागरूकता लाने का काम भी कर रही हैं। वे कहती है΄ कि जब वे माहवारी से जुड़े मुद्दो΄ पर बात करने जाती थीं, तो उन्हें इसके लिए लोगों के ताने भी सुनने पड़े है΄। भावना का मजाक भी उड़ाया गया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

Updated on:
10 Apr 2021 03:48 pm
Published on:
10 Apr 2021 03:48 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ