विविध भारत

दिल्ली में बीते 24 घंटे में बारिश ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, मौसम विभाग ने किया ऐलान

देश के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से हो रही बारिश शुक्रवार को भी जारी है। गुरुवार साढ़े आठ बजे तक 119.3 मिमी हुई बारिश ने रिकॉर्ड बनाया है।

less than 1 minute read
rainfall broke record in delhi

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से हो रही बारिश शुक्रवार को भी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पहले ही ऐलान कर चुका है कि दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, लोनी देहात के अधिकतर स्थानों के आसपास गरज के साथ बारिश और 30-60 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से नौ डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

राजधानी में बारिश ने मई में रिकॉर्ड कायम किया है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मई में किसी एक दिन वर्ष 1900 के बाद इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई। गुरुवार साढ़े आठ बजे तक 119.3 मिमी हुई बारिश ने रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले वर्ष 1976 मई में एक दिन में सबसे अधिक 60 मिमी बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।

वर्ष 1900 के बाद मई माह में एक दिन में इतनी बारिश

राष्ट्रीय मौसम भविष्यवाणी केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने बताया कि वर्ष 1900 के बाद मई माह में एक दिन में इतनी बारिश कभी दर्ज नहीं की गई है। दिल्ली में आमतौर पर 24 घंटे में अधिकतम 30-40 मिमी बारिश होती रही है। मगर इस बार अरब महासागर व पश्चिमी विक्षोभ के कारण इतनी बारिश दर्ज हुई है।

Published on:
21 May 2021 08:36 am
Also Read
View All

अगली खबर