विविध भारत

TikTok के CEO ने भारत में अपने 2000 कर्मचारियों को लिखा खत,  इस बात की जताई प्रतिबद्धता

TikTok इंटरनेट का लोकतंत्रीकरण करने को लेकर प्रतिबद्ध है। हम अपने हितधारकों के साथ इस मिशन पर काम करते रहेंगे। Data privacy law और देश की अखंडता हमारे लिए भी महत्वपूर्ण है।

2 min read
टिकटोक के सीईओ केविन मेयर ने कहा कि हितधारकों के साथ हम अपने मिशन पर काम करते रहेंगे।

नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC ) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवान हिंसक झड़प ( Galwan Valley Violence ) के बाद केंद्र सरकार ने TikTok सहित 59 चीनी ऐप्‍स पर मंगलवार से प्रतिबंध ( Ban ) लगा दिया। इस घटना के बाद चीनी वीडियो-शेयरिंग ऐप TikTok के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी केविन मेयर ( Kevin Mayor ) ने भारत के कर्मचारियों के नाम एक पत्र जारी किया है।

उन्होंने कंपनी की वेबसाइट पर एक पोस्ट में कहा गया है कि टिकटोक का प्रयास इंटरनेट का लोकतंत्रीकरण करने की रही है। कंपनी की इस प्रतिबद्धता ( commitment ) पर हम आगे भी काम करते रहेंगे।

केविन मेयर कंपनी के कर्मचारियों को लिखे खत में बताया है कि हम मानते हैं कि काफी हद तक अपने प्रयास में सफल रहे हैं। हम अपने मिशन के लिए संकल्पबद्ध और प्रतिबद्ध हैं। अपने मिशन को हासिल करने के लिए अपने हितधारकों ( Stakeholders ) के साथ मिलकर आगे भी काम करते रहेंगे।

टिकटोक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और ByteDance के मुख्य परिचालन अधिकारी ने कहा है कि भारतीय कानून ( Indian Law ) के तहत सभी डेटा गोपनीयता ( Data privacy ) और सुरक्षा आवश्यकताओं ( Safety needs ) का पालन करने के लिए टिकटॉक काम करता रहेगा। यूजर्स की गोपनीयता और भारतीय अखंडता ( Indian integrity ) पर हमारे लिए सबसे अधिक महत्व रखता है।

केविन मेयर ने कंपनी के भारतीय कर्मचारियों के लिए संदेश शीर्षक से जारी इस पोस्ट में कहा कि 2018 से हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि भारत में 20 करोड़ से अधिक यूजर्स ( 20 crore Users ) अपनी खुशी और रचनात्मकता को व्यक्त करने में सक्षम हों और एक बढ़ते वैश्विक समुदाय के साथ अपना अनुभव साझा करें।

भारत में कार्यरत अपने कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच सीईओ ने अपने पोस्‍ट में लिखा कि हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी ताकत (Our employees are our greatest strength) हैं। उनकी भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हमने 2,000 से अधिक कंपनी के कर्मचारियों को भी आश्वस्त किया है कि हम सकारात्मक अनुभव और अवसरों को बहाल करने के लिए जो भी हमारे लिए संभव होगा, करेंगे।

बता दें कि सीमा विवाद को लेकर चीन के साथ गहराते संकट के बीच भारत सरकार ने 59 ऐप पर बैन लगा दिया है। बैन का आदेश जारी होने के बाद मंगलवार से वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक का संचालन मंगलवार से देश में बंद है। इसे गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर से भी हटा दिया गया है। कुछ यूजर्स के मुताबिक मंगलवार को कुछ समय तक वे टिकटॉक का उपयोग कर पा रहे थे। जिस समय 59 ऐप पर बैन लगा उस समय टिकटोक के भारत में करीब 20 करोड़ यूजर्स थे।

Updated on:
02 Jul 2020 08:29 am
Published on:
02 Jul 2020 08:20 am
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें