8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM Arvind Kejriwal : दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी, रिवकरी रेट 67%

100 में 31 के बदले 13 मिलते हैं Corona Positive। Delhi में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है। दिल्ली में लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 1 Jul 2020, 5:41 PM IST

kejriwal.jpg

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि Delhi में कोरोना की स्थिति अब कंट्रोल में है।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) ने बुधवार को कोरोना वायरस ( Coronavirus Pandemic ) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में कोरोना बीमारी की वजह से मौतें कम हो रही हैं। 1 दिन तो कोरोना से मौतों की संख्या लगभग 125 तक चली गई थीं, लेकिन अब 60-65 के आसपास मौतें हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज से 1 महीना पहले 38 फ़ीसदी मरीज ठीक हुए थे लेकिन आज करीब 67% मरीज ठीक हो चुके है। यानि दिल्ली रिकवरी रेट ( Delhi Recovery Rate ) पिछले की माह की तुलना में 38 से बढ़कर 67% हो गया है।

साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि अभी लोग सावधानी बरतते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) और जरूरी सावधानी नहीं बरतेंगे तो स्थिति फिर पिछले महीने जैसी हो सकती है।

पत्नी ने बीमा कंपनी से पति की मौत पर मांगा प्यार का मुआवजा, SC ने अलग से देने से किया इनकार

दिल्ली सीएम बोले कि राजधानी में मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। इस बीच ठीक होनेवाले लोग बढ़ रहे हैं। यानी दिल्ली में लोगों को कोरोना हो रहा है फिर वे ठीक हो रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जिस भयावह तस्वीर का अंदाजा लगाया जा रहा था अब हालात वैसे नहीं हैं। अब टेस्टिंग में उतने पॉजिटिव मरीज ( Positive Case ) नहीं आते जितना पहले आते थे। दिल्ली सीएम ने यह भी कहा कि दिल्ली में लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं।

सीएम ने कहा कि पहले लग रहा था कि 30 जून तक दिल्ली में एक लाख केस होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। फिलहाल दिल्ली में 87 हजार केस हैं, जिसमें से 58 हजार ठीक हो गए। केजरीवाल बोले कि पहले लग रहा था कि 1 जून तक 60 हजार ऐक्टिव केस ( Active Case ) होंगे लेकिन इनकी संख्या अभी 60 हजार है।

12 घंटे तक चली बैठक में भारत का दो टूक जवाब, फिंगर 4 से 8 तक के इलाके से पीछे हटे चीन

केजरीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे एक्सपर्ट हैं जो कहते हैं कि दिल्ली में कोरोना का पीक आकर जा चुका हैं। सीएम ने कहा कि ऐसे एक्सपर्ट पर अभी ध्यान न दें। मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंस करें और हाथ धोते रहें इसमें चूक न करें।