विविध भारत

महाराष्ट्र: नए स्ट्रेन के मामले को लेकर उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार से की अपील

Highlights इन आठ लोगों में से पांच मुंबई के रहने वाले बताए गए हैं। नये स्ट्रेन के अब तक 38 मामले सामने आ चुके हैं।
less than 1 minute read
udhav thackery

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना के नए स्ट्रेन से आठ लोग संक्रमित पाये गये हैं। इनमें से सभी लोग हाल में ही ब्रिटेन से लौटे थे। इन आठ लोगों में से पांच मुंबई के रहने वाले बताए गए हैं। एक शख्स को पुणे का बताया जा रहा है।

यह लोग किन-किन लोगों के संपर्क में आए थे। इस संक्रमण के दौरान किन-किन लोगों से मुलाकात हुई थी। इसकी पहचान की जा रही है। भारत में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के अब तक 38 मामले सामने आ चुके हैं।

महाराष्ट्र में 8 लोगों में नए कोरोना स्ट्रेन के पाए जाने के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह देश के अन्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर यूनाइटेड किंगडम से आने वाले यात्रियों को आइसोलेट करें। महाराष्ट्र में नए कोरोना स्ट्रेन के कारण सर्तकता बरती जा रही है। यहां पर उन लोगों पर खास नजर रखी जा रही है जो हाल में ही ब्रिटेन आए हैं। ब्रिटेन से लौटे लोगों की विशेष जांच जारी है।

Updated on:
04 Jan 2021 10:13 pm
Published on:
04 Jan 2021 09:25 pm