विविध भारत

रणदीप सुरजेवाला: CJI ने उन्नाव रेप मामले पर लिया संज्ञान, अब होगा न्याय

Unnao rape case को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त योगी सरकार न्‍याय दिलाने में पूरी तरह से फेल सीबीआई का जिम्‍मेदार अधिकारी कोर्ट में रहे मौजूद
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2019, 12:17 PM IST
Randeep

नई दिल्‍ली। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उन्‍नाव रेप केस के मुद्दे पर एक बार योगी सरकार को घेरा है। उन्‍होंने कहा कि प्रधान न्‍यायाधीश रंजन गोगोई ने इस मामले में संज्ञान लिया है।

अब इस बात की उम्‍मीद की जा सकती है कि न्याय होगा। उन्‍होंने कहा कि अभी तक पीड़िता और उसके परिवार को मिलने वाले कई धमकियों को यूपी सरकार और स्‍थानीय प्रशासन ने नजरअंदाज किया।

उन्नाव कांड पर योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस मामले में यूपी सरकार पीड़िता और उसके परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने और न्‍याय दिलाने में फेल साबित हुई है।

इससे पहले गुरुवार को बहुचर्चित उन्नाव रेप केस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्‍यायधीश रंजन गोगोई ने सख्‍त रुख का संकेत दिया है। उन्‍होंने कहा है कि उन्‍नाव रेप केस से जुड़े चारो मामले दिल्‍ली ट्रांसफर होंगे।

CBI 12 बजे तक मांगी स्‍टेटस रिपोर्ट

सीजेआई रंजन गोगोई ने उन्‍नाव रेप केस मामले में जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ( CBI ) से स्टेटस रिपोर्ट 12 तक मांगी है। सीजेआई ने कहा कि जरूरत पड़ी तो चैंबर में भी सुनवाई संभव है।

सीबीआई के जिम्‍मेदार अधिकारी को कोर्ट में मौजूद रहने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि सीबीआई के जांच अधिकारी लखनऊ में हैं। अगर अधिकारी फ्लाइट से भी आते हैं तो वह 12 बजे तक नहीं पहुंच पाएंगे। स्टेटस रिपोर्ट 12 से पहले पेश नहीं किया जा सकेगा।

इस पर सीजेआई जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि फोन पर स्टेटस रिपोर्ट लें। सीबीआई कोर्ट में पेश होने के लिए किसी अधिकारी को प्रतिनियुक्त करे। सीबीआई से कहा है इस मामले में जिम्‍मेदार अधिकारी को कोर्ट में मौजूद रहने को कहा है।

सीबीआई कर रही है मामले की जांच

बता दें कि रविवार को उन्‍नाव गैंगरेप पीड़िता, उसकी चाची और मौसी अपने वकील महेंद्र के साथ रायबरेली जेल में बंद अपने रिश्तेदार से मुलाकात करने जा रही थी। रास्ते में रायबरेली के गुरबख्श गंज क्षेत्र में उनकी कार और एक ट्रक के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में टक्कर हो गई।

इस हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी ने दम तोड़ दिया। पीड़िता की हालत नाजुक है। केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश पर मंगलवार को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

Updated on:
1 Aug 2019, 12:17 PM IST
Published on: