विविध भारत

गैंगरेप पीड़िता के आखिरी शब्द, मैं जीना चाहती हूं और दोषियों को फांसी पर लटकते देखना चाहती हूं

पीड़िता दोषियों को सख्त सजा देने की कर रही थी मांग रेप आरोपियों ने रिहा होने के बाद पीडिता को जलाया था हमारे साथ इंसाफ नहीं हुआ-पीड़िता की बहन  
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2019, 7:48 AM IST
गैंगरेप पीड़िता के आखिरी शब्द, मैं जीना चाहती हूं और दोषियों को फांसी पर लटकते देखना चाहती हूं
गैंगरेप पीड़िता के आखिरी शब्द, मैं जीना चाहती हूं और दोषियों को फांसी पर लटकते देखना चाहती हूं

नई दिल्ली। 95 फीसदी जल चुकी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आज सुबह 10 बजे रेप पीड़िता का पोस्टमार्टम होगा। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार की रात 11: 30 बजे उसने आखिरी सांस ली। गंभीर हालात में गुरुवार रात लखनऊ से दिल्ली इलाज के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हमारे साथ इंसाफ नहीं हुआ

पीड़िता ने मरने से पहले अपने परिवार को आखिर शब्द कहा था कि चाहती हूं जिंदा रहू और दोषियों को फांसी चढ़ते देखू। पीड़िता के भाई ने सफदरजंग में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'वो जिंदा रहना चाहती थी और इंसाफ की जंग जीतना चाहती थी. इसलिए बार-बार पूछ रही थी कि मैं बच जाऊंगी ना, मैं मर तो नहीं जाऊंगी' लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गई। वहीं पीड़िता की बहन ने कहा कि उनके साथ इंसाफ नहीं हुआ। अभी तक कोई मिलने तक नहीं आया।

उन्नाव में 5 आरोपियों ने उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया था। आरोपियों में से एक पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप का मुख्य आरोपी है। सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Updated on:
8 Dec 2019, 7:48 AM IST
Published on: