विविध भारत

Corona Guidelines भूल डीजे पर जमकर थिरके कद्दावर मंत्री, सोशल मीडिया पर VIDEO VIRAL

उत्तराखंड सरकार का एक मंत्री खुलेआम सारे नियम कायदों की धज्जियां उड़ा रहा है सोशल मीडिया पर उत्तराखंड मंत्री हरक सिंह रावत का एक वीडियो हो रहा वायरल

2 min read

नई दिल्ली। एक ओर जहां केंद्र और राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस ( coronavirus ) की रोकथाम के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। वहीं, उत्तराखंड सरकार ( Government of Uttarakhand ) का एक मंत्री खुलेआम सारे नियम कायदों की धज्जियां उड़ा रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर उत्तराखंड सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत (Harak Sigh rawat) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री एक शादी समारोह में अपने समर्थकों समेत खूब डांस करते नजर आ रहे हैं। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि मंत्री नाचने में इतने मगन हैं कि न तो उन्होंने मास्क पहन रखा है और न ही उनको को सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) का कही कुछ ध्यान है।

मंत्री हरक सिंह रावत वीडियो के वायरल

आपको बता दें कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसके मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हैं। यह वही सरकार है, जो इन दिनों कोरोना वायरस से बचने के लिए तरह-तरह के अभियान चला रही है। मंत्री हरक सिंह रावत के वायरल वीडियो ने जहां उत्तराखंड सरकार की ओर से कोरोना की रोकथाम को लिए किए जा रहे प्रयासों को पोल खोल दी है, वहीं इससे दिल्ली सुप्रीम कोर्ट की इस बात को भी बल मिला है कि राज्य सरकार कोरोना संबंधी दिशा निर्देश तो तय कर देती हैं, लेकिन उनका अनुपालन कराने में उनका कोई ध्यान नहीं रहता। यही वजह है कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हाईकोर्ट ने यह भी कहा था कि देश में 80 प्रतिशत लोग मास्क नहीं पहनते और जो 20 प्रतिशत लोग पहनते भी हैं, वह भी मास्क सही ढंग से नहीं पहनते।

PM मोदी कोरोना वैक्सीन निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए हैदराबाद पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए बनाई जा रही वैक्सीन निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए हैदराबाद समेत तीन शहरों के दौरे पर हैं। दोपहर एक बजे के करीब यहां के हकीमपेट एयरपोर्ट पर मुख्य सचिव सोमेश कुमार, पुलिस महानिदेशक महेंद्र रेड्डी और स्थानीय कलेक्टर श्वेता मोहंती ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन मोदी को रिसीव करने नहीं पहुंचे थे।जबकि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री को रिसीव करना मानक प्रोटोकॉल का हिस्सा माना जाता है।एयरपोर्ट से मोदी सड़क के रास्ते से भारत बायेटेक कंपनी की ओर रवाना हो गए हैं।

Updated on:
28 Nov 2020 08:29 pm
Published on:
28 Nov 2020 08:19 pm
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश