विविध भारत

लालू प्रसाद की तबीयत बेहद नाजुक, सिर में आया ऐसा चक्कर की गिरते-गिरते बचे

लालू प्रसाद की सेहत अचानक ज्यादा बिगड़ गई है।

less than 1 minute read
लालू प्रसाद की तबीयत बेहद नाजुक, सिर में आया ऐसा चक्कर की गिरते-गिरते बचे

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। हाल यह है की बीती रात लालू प्रसाद गिरते-गिरते बचे। डॉक्टर ने एक बार फिर लालू प्रसाद को चलने से मना कर दिया है और उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है।

गिरते-गिरते बचे लालू प्रसाद

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात लालू प्रसाद रिम्स के पेइंग वार्ड के बाहर टहल रहे थे। उसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया और वो गिरने लगे। लेकिन, किसी तरह गार्ड ने लालू प्रसाद को संभाल लिया और वो गिरने से बच गए। इस घटना से हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर्स की टीम तुरंत लालू प्रसाद का चेकअप करने पहुंच गई। चक्कर आने की सूचना पाकर उनका इलाज कर रहे मेडिसीन के यूनिट इंचार्ज डॉ. उमेश प्रसाद भी वहां पहुंच गए। जांच के क्रम में लालू प्रसाद का ब्लड प्रेशर बढ़ा मिला, लेकिन कुछ अंतराल के बाद जांच करने पर बीपी सामान्य हो गया। वहीं इसीजी सामान्य और शुगर का स्तर 180 मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू प्रसाद ने दिन का खाना तक नहीं खाया था।

लालू प्रसाद को एक बार फिर आराम करने की सलाह

इस घटना के बाद लालू को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है। उन्हें चलने के लिए मना कर दिया गया है। हालांकि, लालू के पैरी ऑर्थराइटिस से पीडि़त होने को लेकर हड्डी रोड विशेषज्ञ डॉ. आरसी मिश्रा का कहना है कि दवाओं के साथ-साथ नियमित व्यायाम और योग किया जाए तो काफी लाभ मिलेगी। इतना ही नहीं समय के साथ लालू प्रसाद ठीक भी हो सकते हैं। लेकिन, इस घटना के बाद से एक बार फिर डॉक्टर्स लालू की सेहत को लेकर चिंतित हो गए हैं।

Published on:
30 Jan 2019 03:13 pm
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा