विविध भारत

नहीं रहे मशहूर गायक मोहम्मद अजीज, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

मोहम्मद अजीज के निधन से भारतीय सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है।

less than 1 minute read
नहीं रहे मशहूर गायक मोहम्मद अजीज, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

मुंबई: बॉलीवुड गायक मोहम्मद अजीज का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। 64 साल की उम्र में मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली। मोहम्मद अजीज की बेटी सना ने गायक के निधन की जानकारी दी। सना ने कहा कि कहा कि अजीज सोमवार की रात कोलकाता में थे, मंगलवार को वह मुंबई पहुंचे। जहां दोपहर 3 बजे के करीब उनकी तबीयत बिगड़ गई। नानावती अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। कल यानी बुधवार को कोलकाता में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मोहम्मद अजीज के निधन से भारतीय सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है। 1980-90 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों के लिए गाने गाए थे। इसमें कई हिट गाने उनके नाम रहे हैं।

फिल्म मर्द से शुरू हुआ था करियर

अजीज पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। उनका जन्म वर्ष 1954 में हुआ था। अजीज मोहम्मद रफी के बहुत बड़े फैन थे।अजीज ने बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली, उड़िया और अन्य क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग के लिए भी मशहूर रहे हैं। अमिताभ बच्चन की फिल्म मर्द के टाइटल सॉन्ग मैं हूं मर्द तांगे वाला से हिंदी प्लेबैक सिंगिंग में उन्हें ब्रेक मिला था।

ये भी पढ़ें

मौसमी चटर्जी ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, बीमार बेटी के इलाज की मांगी अनुमति
Published on:
27 Nov 2018 06:42 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश