विविध भारत

हनुमान जी के क्रोध से श्रापित हैं इस गांव की कुंवारी लड़कियां! सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश

भोजपुर ज़िले के रतनपुर गांव में बंदरों की एक भारी-भरकम फौज ने कब्ज़ा कर रखा है। जिसकी वजह से यहां बाहर के गांव का कोई भी लड़का शादी नहीं करना चाहता है

2 min read
Feb 16, 2018

नई दिल्ली। बिहार में एक ऐसा गांव हैं, जहां की लड़कियों को शादी के लिए कोई लड़का नहीं मिल रहा है। गांव की ज़्यादातर लड़कियां कुंवारी ही बैठी हुई हैं। बताया जाता है कि इस गांव की किसी लड़की का रिश्ता दूसरे गांव जाता है तो वे तुरंत इस गांव की लड़की के रिश्ते को ठुकरा देते हैं। इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि बिहार की राजधानी पटना के नज़दीक बसे इस गांव में खतरनाक लुटेरों का अड्डा बना हुआ है। जो कभी भी किसी पर हमला करके उन्हें लूट लेते हैं।

भोजपुर ज़िले के रतनपुर गांव में बंदरों की एक भारी-भरकम फौज ने कब्ज़ा कर रखा है। जिसकी वजह से यहां बाहर के गांव का कोई भी लड़का शादी नहीं करना चाहता है। गांव वाले बताते हैं कि बंदरों ने उनकी ज़िंदगी बर्बाद कर रखी है। उनके गांव में कोई भी बारात आती है तो बंदरों की गैंग उन पर हमला कर उनके पास मौजूद महंगा सामान लूट लेते हैं। गांव वालों पर बंदरों का ये भयानक प्रकोप कई लोगों को मज़ाक का विषय लगता है तो वहीं कई लोग इस गांव पर भगवान हनुमान का कोई दोष मानते हैं।

आलम यह है कि अब इस गांव के बारे में आस-पास के सैकड़ों गांवों में खबर फैल चुकी है। इसलिए अब यहां की लड़कियों को दूर-दराज के गांवों के लड़कों के भी रिश्ते नहीं मिल पा रहे हैं। इतना ही नहीं इस गांव पर कब्ज़ा कर के बैठे बंदरों से लोगों को जान का खतरा भी बना हुआ है। क्योंकि ये बंदर लूट-पाट के दौरान लोगों को बुरी तरह से ज़ख्मी भी कर देते हैं। गांव वाले बताते हैं कि यदि कोई बारात भूले-भटके यहां आ भी जाती है तो सच्चाई जानने के बाद उनकी रुह कांप जाती हैं और वे डर के मारे काफी सहम जाते हैं। गांव वालों का कहना है कि बंदरों का आतंक असली गुंडों से भी ज़्यादा खतरनाक है।

Published on:
16 Feb 2018 06:44 pm
Also Read
View All
Couple died in road accident: बुलडोजर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी नवविवाहिता, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें