विविध भारत

भाजपा के आईटी सेल की फर्जी वेबसाइट के जरिए पैसा कमाने का संदेश हो रहा है वायरल

भाजपा ने कहा, फर्जी है संदेश, विपक्ष की है साजिश

less than 1 minute read
bjp it cell
भाजपा के आईटी सेल की फर्जी वेबसाइट के जरिए पैसा कमाने का संदेश हो रहा है वायरल

नई दिल्‍ली। आज ही भाजपा के आईटी सेल से जुड़े और पाएं पैसा कमाने का सुनहरा मौका। इस तरह का एक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संदेश के साथ एक लिंक भी दिया गया है जिसको क्‍लीक करने पर जो पेज खुलकर आया तो उसे देखने में भाजपा का पेज लग रहा था। इस पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्‍वामी विवेकानंद की तस्‍वीर दिखाई देती है जो भाजपा की वेबसाइट की तरह लग रहा है। लेकिन जब इस लिंक को क्‍लीक किया गया तो इसका यूआरएल बदला हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए मैसेज के जरिए यह बताया जा रहा है कि आईटी सेल से जुड़ने के बाद आपको रोज 300 रुपये कमाने का अवसर मिलेगा साथ ही 2019 में मोदी जी को चुनाव जिताने मदद मिलेगी। इस लिंक को खोला गया तो उसमें लिखा है कि अभ्‍यर्थी को प्रत्‍येक विवरण को बहुत सावधानी से भरना चाहिए। क्‍योंकि प्रत्‍येक विवरण हमारे सदस्‍यों द्वारा सत्‍यापित किए जाएंगे। इसके साथ ही एक फार्म भरने का आप्‍शन दिया गया है जो जिसमें पूरा विवरण मांगा गया है।

जुड़ने का ये है नियम
वेबसाइट पर जो लिंक दिया गया है उसको खोलने के बाद उसमें नियम भी बताया गया है। जिसके तहत आपको हर डाटा सही तरीके से भरना होगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि आपको एक रेफरल लिंक दिया जाएगा जिसे आपको प्रत्‍येक व्‍यक्ति को साझा करना होगा। ताकि हम जान सके कि आप कितने लोगों को प्रभावित कर सकते हैं और आपका अपने आई सेल से रैंक उस पर निर्भर करेगा।

भाजपा ने किया खंडन

फर्जी वेबसाइट के बारे में जब भाजपा के आईटी सेल से जानकारी मांगी गई तो बताया गया कि यह फर्जी संदेश है और विरोधियों द्वारा इसे प्रसारित किया जा रहा है।

Published on:
04 Jun 2018 01:44 pm
Also Read
View All
Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन

Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब