विविध भारत

विराट ने की अनुष्‍का के इस फिल्‍म की तारीफ, पाकिस्‍तान ने किया बैन

पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म काला जादू को बढ़ावा देती है। यह गैर इस्लामिक है। इस वजह से फिल्म को बैन किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2018, 6:15 PM IST
Virat praise anushka s film

नई दिल्‍ली : टीम इंडिया के कप्तान और अनुष्‍का शर्मा के पति विराट कोहली ने शुक्रवार को इस अभिनेत्री की रिलीज फिल्म ‘परी’ की जमकर तारीफ की। तो पाकिस्‍तान ने इस फिल्‍म को अपने देश में प्रतिबंधित कर दिया। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म काला जादू को बढ़ावा देती है। यह गैर इस्लामिक है। इस वजह से फिल्म को बैन किया जा रहा है।

काला जादू को बढ़ावा देती है फिल्‍म
एक पाक न्यूज चैनल के मुताबिक फिल्म परी को इसलिए बैन किया गया है कि क्योंकि फिल्म में ऐसे कई आपत्तिजनक दृश्य हैं, जहां कुरान के आयतों का इस्तेमाल किया गया है। पाकिस्‍तान सेंसर बोर्ड के सूत्र ने बताया कि फिल्म में कुरान के आयतों का प्रयोग नकारात्‍मक परिप्रेक्ष्य जैसे काला जादू करने में करते दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म काला जादू को बढ़ावा देती है, जबकि पाकिस्‍तान में यहां काले जादू को लेकर अलग विचारधारा है। ये फिल्म काला जादू को बढ़ावा देती है, जो गैर-इस्लामिक है।

विराट ने की तारीफ
इधर दक्षिण अफ्रीका दौरे से हाल ही में लौटे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने इस फिल्‍म की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने परी फिल्‍म देखने के बाद अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि अनुष्का की अब तक की यह सबसे बेहतरीन फिल्म है। मालूम हो कि यह अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म है।

Updated on:
2 Mar 2018, 6:15 PM IST
Published on: