4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परी का नया टीजर जारी, अनुष्का की खूनी आंखें डरा देंगी आपको

अनुष्का अपनी फिल्म से एक के बाद डरावने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 19 Feb 2018, 4:15 PM IST

Anushka sharma

Anushka sharma

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की आगामी हॉरर फिल्म 'परी' का एक और टीजर जारी किया गया है। बता दें कि अनुष्का अपनी फिल्म से एक के बाद डरावने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब अनुष्का ने फिल्म से एक और डरावना टीजर जारी किया है। इस टीजर में अनुष्का काफी डरावने रूप में नजर आ रही है। टीजर में अनुष्का अपनी खूनी आंखों से डराती नजर आ रही है।
इस वीडीयो में अनुष्का एक ऊंची बिल्डिंग की खिड़की पर बैठी दिखाई देती है। खिड़की के बाहर रैलिंग पर बैठी अनुष्का का अंदाज काफी डरावना लग रहा है। जब वह मुड़कर कैमरे की तरफ देखती है तो उनकी आंखों में खून नजर आता है। अनुष्का की यह लाल आंखे आपको डरा देंगी।

सोशल मीडिया पर किया शेयर:
अनुष्का ने 'परी' के एक नए टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि यह फिल्म 2 मार्च को रिलीज होने जा रही है। यह अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस 'क्लीन स्टेट फिल्मस' की तीसरी फिल्म है। इससे पहले अनुष्का 'एनएच 10' और 'फिल्‍लौरी' जैसी फिल्‍में बना चुकी हैं।

विराट और सुशांत सिंह भी डर गए थे अनुष्का के इस अवतार से:

बता दें कि अनुष्का शर्मा पहले भी इस फिल्म का ट्रेलर और टीजर जारी कर चुकी हैं। उनमें अनुष्का का डरावना अंदाज देखकर उनके पति विराट कोहली और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी डर गए थे।

सुशांत सिेह की फिल्म 'ड्राइव' की रिलीज डेट बदली

अनुष्का की फिल्म 'परी' के साथ सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'ड्राइव' भी पहले 2 मार्च को रिलीज होने वाली थी। अब सुशांत की फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 'परी' के टीजर-ट्रेलर को मिल रहे रिस्पॉन्स की वजह से ऐसा किया है। इसका असर 'ड्राइव' के कलेक्शन पर पड़ सकता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन