4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीरीज़ की जीत पर विराट ने कह डाली परी को लेकर इतनी बड़ी बात, आलोचकों के मुंह हुए बंद

ये मेरी जीत नहीं बल्कि मेरे पत्नी के आत्मविश्वास की जीत है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 17 Feb 2018, 10:24 AM IST

Anushka Sharma,Virat Kohli,ODI series,Team India,credit,india vs south africa,winning,

एक दाग था जो हट गया। दाग था साउथ अफ्रीका में इस तरह से सीरीज न जीतने का। दाग था कि जब भी अनुष्का विराट के आसपास होती है, तो विराट अच्छा परफॉर्मेंस नहीं करता। इस दाग को बुरी तरह से धोया है विराट कोहली ने। 6 वनडे मैचों की सीरीज में 5-1 से जीत। ये सिर्फ जीत नहीं है, ये आक्रोश है विराट का उन लोगों पर जिन्होंने ये कहना शुरू कर दिया था कि अब तो विराट की शादी हो गई है। उसकी जिंदगी में अनुष्का आ गई है, जो की उसके लिए लकी नहीं है। अब विराट सेना कहां जीतेगी... अपने शेर घर में ही शेर हैं, बाहर वो ढेर हो जाते हैं। इन सभी आलोचनाओं की जीत है इंडिया का साउथ अफ्रीका पर जीतना। सेंचुरियन में हुए छठे वनडे मैच में जिस तरह से टीम इंडिया जिस तरह से खेली है। उसे देखकर यही लगता है कि टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली टी-20 सीरीज की ताल ठोकी है कि वो तैयार है आने वाली टी-20 सीरिज के लिए।

बता दें कि कल खेले गए मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के बैटिंग ऑर्डर को तहस नहस कर दिया। और साउथ अफ्रीका जैसी स्ट्रॉन्ग टीम सिर्फ 204 रन ही बना सकी। जवाब में विराट की सेना ने सिर्फ 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के लिए विराट ने शानदार शतक बनाया। विराट का यह वनडे में 35वां शतक है। विराट की इस जीत का क्रेडिट उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का को दिया। विराट ने कहा कि ये दौरा उनके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। मैदान के बाहर रहे लोगों को भी इसका श्रेय जाता है। अनुष्का के लिए विराट ने कहा कि वो मुझे हमेशा प्रेरित करती है। जो मुझे मेरी परफॉर्मेंस में मदद करता है। अतीत में उसे काफी कुछ कहा गया है लेकिन मैं आप सबको बता देना चाहता हूं कि वो मेरी पत्नी है जो मुझे काफी प्रेरणा देती हैं।