4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट या रणवीर नहीं जोहेब यूसूफ थे अभिनेत्री अनुष्का का पहला प्यार!

बॉलीवुड सितारे उनके अफेयर,लिंक-अप्स और कनेक्शन काफी चर्चा में रहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 18 Feb 2018, 12:18 PM IST

Anushka Sharma

Anushka Sharma

बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी वे काफी सुर्खियां बटोरते हैं। उनके अफेयर,लिंक-अप्स और कनेक्शन काफी चर्चा में रहते हैं। आज हम ऐसी ही चर्चित हसीना यानी बॉलीवुड की 'परी' अनुष्का शर्मा से जुड़ी एक ऐसी खबर लेकर आए हैं, जिसके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं...

ये खबर अनुष्का के अफेयर से जुड़ी है। इंडस्ट्री में भले ही उनका नाम अपने 'बैंड बाजा बारात' को-स्टार रणवीर सिंह से जुड़ा था, लेकिन इनसे पहले भी वह किसी को डेट कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और विराट कोहली से पहले अनुष्का की जिंदगी में फिल्म इंडस्ट्री से बाहर का एक शख्स था।

ये तब की बात है जब अनुष्का भी फिल्मों में आने की राह तक रही थीं। मॉडलिंग में दिलचस्पी रखने वाली अनुष्का रैंप और ऐड फिल्मों में तो एक्टिव थीं। लेकिन फिल्मी पर्दे का इंतजार कर रही थीं। खबरों की मानें तो अनुष्का एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रही थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह जोहेब यूसुफ नाम के किसी शख्स को डेट कर रही थीं। लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला और जल्द दोनों अलग हो गए।

इन स्टार्स से जुड़ चुका हैं नाम
मॉडल जोहब यूसुफ, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर , शाहिद कपूर, क्रिकेटर सुरेश रैना , अर्जुन कपूर और विराट कोहली से अनुष्का शर्मा का नाम जुड़ चुका है।

इन दिनों मिसेज कोहली अपनी नई फिल्म 'परी' का प्रमोशन कर रही हैं, 'परी' अनुष्का के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म है। यह एक हॉरर जोनर की फिल्म है। यह फिल्म 2 मार्च को होली पर रिलीज होगी। बता दें कि हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी हुआ है। इस ट्रेलर में अनुष्का का डरावना रूप नजर आ रहा है। विराट कोहली भी अनुष्का का यह रूप देखकर हक्के बक्के रह गए थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन