3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनुष्का का डरावना रूप देखकर उड़े विराट कोहली के होश

'परी' का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें अनुष्का भूतिया अवतार से लेकर एक डरी हुई लड़की जैसी दिख रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 15 Feb 2018, 5:53 PM IST

Virat kohli and Anushka

Virat kohli and Anushka

पिछले साल दिसंबर में क्रिकेटर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से शादी रचाई थी। शादी के बाद पहली बार अनुष्का अपनी आगामी हॉरर थ्रिलर फिल्म 'परी' में नजर आएंगी। पहले 'परी' का पोस्टर और टीजर जारी हुआ था जिसमें अनुष्का पहले ही डरावनी झलक दिखा चुकी हैं। लेकिन गुरुवार को फिल्म 'परी' का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसमें अनुष्का भूतिया अवतार से लेकर एक डरी हुई लड़की जैसी दिख रही हैं।

'परी' के ट्रेलर पर विराट का रिएक्शन
विराट कोहली ने अपने ट्विटर पर अनुष्का की 'परी' के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने अपनी अनुष्का को पहले कभी ऐसे अवतार में नहीं देखा, मेरे होश पहले ही उड़ चुके हैं, इसे देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।'

'परी' में बंगाली एक्टर परमब्रत चटर्जी भी
'परी' में अनुष्का के साथ प्रसिद्ध बंगाली एक्टर परमब्रत चटर्जी भी नजर आएंगे जो ट्रेलर में डरी सहमी अनुष्का को संभालते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले परमब्रत चटर्जी फिल्म 'कहानी' में एक बंगाली पुलिस वाले के किरदार में भी नजर आ चुके हैं।

अनुष्का के प्रोड्क्शन में बनी तीसरी फिल्म
'परी' एक हॉरर फिल्म है, जिसका पूरा नाम है 'परी: नॉट ए फेरी टेल'। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस 'क्लीन स्टेट फिल्म्स' की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'एनएच 10' और 'फिल्लौरी' जैसी फिल्में बना चुकी हैं।

हॉलीवुड हॉरर फिल्म से कम नहीं 'परी'
'परी' का ट्रेलर देखने बाद पहली बार लग रहा है कि यह फिल्म किसी भी हॉलीवुड हॉरर फिल्म से कम नहीं है। जिस अंदाज में ट्रेलर में चीजों को पोट्रेट किया गया है वो दिमाग में कई सवाल खड़े करता है, जैसे-फिल्म में अनुष्का डबल किरदार में है, सस्पेंस क्या है, कौन है जिसका साया अनुष्का पर नजर आता है और कौन है जो ये सब कर रहा है। इन्ही सभी सवालों के जवाब होली पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म में ही मिलेंगे, क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर प्रोसित रॉय ने फिल्म की कहानी को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया है।