3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट से शादी के बाद भी अनुष्का ने भरा मौजी के नाम का सिंदूर

अनुष्का शर्मा एक गांव की आम महिला की तरह साधारण साड़ी, मांग में सिंदूर और सर्दियों में स्वेटर पहने हुए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 Feb 2018, 3:41 PM IST

Anushka sharma

Anushka sharma

पिछले साल दिसंबर में विराट कोहली से शादी रचाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'सुई धागा' में गांव की आम महिला 'ममता' के किरदार में नजर आएंगी। वहीं वरुण धवन उनके अपोजिट 'मौजी' के किरदार में दिखाई देंगे। मंगलवार को 'सुई धागा' के स्टार्स ने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। जिसमें दोनों बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब वरुण और अनुष्का यशराज बैनर की इस फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे।

स्टार्स ने शेयर किया फर्स्ट लुक
वरुण ने अपने ट्विटर अकांउट पर फिल्म 'सुई धागा' के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'ममता और मौजी से मिलिए 28 सिंतबर को'। इसके तुंरत बाद अनुष्का ने भी ट्वीट किया और लिखा, 'ममता और मौजी आ रहे 28 सितंबर को'।

'ममता' ने लगाया 'मौजी' के नाम का सिंदूर
हाल फिल्म 'सुई धागा' के स्टार ने फस्र्ट लुक शेयर किया जिसमें अनुष्का शर्मा एक गांव की आम महिला की तरह साधारण साड़ी, मांग में सिंदूर और सर्दियों में स्वेटर पहने हुए वह जमीन पर बैठी मुस्कुराते नजर रही हैं, वहीं वरुण धवन पैंट शर्ट पहने मूंछों वाले लुक में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वरुण ऐसे लुक में फिल्म 'बदलापुर में नजर आए थे।

पहले कढ़ाई करते दिखीं
इससे पहले इसी साल जनवरी में अनुष्का ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वह सुई धागा पकड़े कढ़ाई करते हुए दिखाई दी थीं। तो वहीं वरुण सिलाई मशीन के साथ कपड़ा सिलते हुए दिखाई दिए थे। बता दें कि वरुण एक तकिया सिलते हुए नजर आए थे। वही अनुष्का ने सिलाई कढाई के लिए वर्कशॉप ज्वाइन की थी। बता दें कि अनुष्का की एक और फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। अनुष्का की फिल्म 'परी' 2 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुष्का डरावने रूप में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म का एक टीजर भी जारी किया गया था, जिसमें अनुष्का काफी डरावने लुक में नजर आई थी।