3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांप्रदायिक भेदभाव विवाद पर अरुण गोविल और रहमान आए आमने-सामने, बोले- पता है शाहरुख, सलमान कैसे बने स्टार…

Arun Govil on AR rahman Controversy: सांप्रदायिक भेदभाव को लेकर हाल ही में अरुण गोविल और ए आर रहमान के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें दोनों कलाकारों ने अपने-अपने दृष्टिकोण स्पष्ट किए। अरुण गोविल ने शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों के संघर्षों और उनकी मेहनत का जिक्र किया।

2 min read
Google source verification
Arun Govil on AR rahman Controversy

Arun Govil on AR rahman Controversy (सोर्स: X)

Arun Govil on AR rahman Controversy: सीनियर संगीतकार AR Rahman के हालिया बयानों ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में बताया कि संगीत इंडस्ट्री में पावर शिफ्ट होने की वजह से उन्हें काम कम मिल रहा है और शायद इसके पीछे उनका धर्म भी एक वजह हो सकता है। अब इस संवेदनशील मुद्दे पर 'रामायण' के 'राम' यानी एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और रहमान के दावों को सिरे से इंकार कर दिया है।

सांप्रदायिक भेदभाव विवाद पर अरुण गोविल और रहमान आए आमने-सामने

अरुण गोविल पीटीआई (PTI) को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री शायद इकलौती ऐसी जगह है जहां धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता। अरुण गोविल ने इस पर बताया, "हमारी इंडस्ट्री में कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी को उसके धर्म की वजह से काम न मिला हो। इसके ढेरों एक्जैम्पल मौजूद हैं। यहां हर धर्म के लोगों ने काम किया है और आज भी कर रहे हैं।"

बता दें, अपनी बात को दावा करने के लिए अरुण गोविल ने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स का जिक्र किया। अरुण गोविल कहा, "पुराने समय में हमारे पास दिलीप कुमार थे, जो इंडस्ट्री के बेताज बादशाह थे। आज के दौर में भी शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान सबसे बड़े स्टार्स हैं। अगर इंडस्ट्री में धर्म को लेकर कोई भेदभाव होता, तो ये सभी कलाकार इतने बड़े सुपरस्टार कैसे बनते?"

एआर रहमान ने 'बीबीसी एशियन नेटवर्क' को दिए इंटरव्यू में बताया था कि आजकल उन लोगों के हाथों में फैसले लेने की ताकत दी जा रही है जो खुद क्रिएटिव नहीं हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें ऐसी बातें सुनने में आई हैं कि कहीं न कहीं उनके धर्म की वजह से उन्हें काम देने में आनाकानी की जा रही है। बता दें, बयान पर विवाद बढ़ता देख एआर रहमान ने बाद में सफाई भी पेश की है। उन्होंने कहा कि उनका संगीत भारत की हर संस्कृति और धर्म से जुड़ा है और वे कभी किसी की इमोशमल को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते।

इस मुद्दे पर अपनी राय रखी

अरुण गोविल से पहले भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने काफी तीखे लहजे में कहा था कि रहमान ने इंडस्ट्री में दशकों तक राज किया है और बहुत काम किया है। साथ ही, जलोटा ने तंज कसते हुए यहां तक कह दिया था कि अगर रहमान को लगता है कि उन्हें मुस्लिम होने की वजह से परेशानी हो रही है, तो वे हिंदू धर्म में कन्वर्ट हो जाएं। दरअसल, अरुण गोविल के इस बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर यह बहस तेज हो गई है।

Story Loader