विविध भारत

विवेक ओबेरॉय का बड़ा बयान, पता नहीं, वो फिल्‍म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ से डरते हैं या चौकीदार के ‘डंडे’ से

कुछ लोग पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर ओवररिएक्‍ट कर रहे हैं किस बात से डरते हैं फिल्‍म का विरोध करने वाले लोग आरपीआई के सतीश गायकवाड़ ने की फिल्‍म पर रोक की मांग
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Apr 2019, 2:50 PM IST
vivek oberoi
विवेक ओबेरॉय का बड़ा बयान, पता नहीं, वो फिल्‍म 'पीएम नरेंद्र मोदी' से डरते हैं या चौकीदार के 'डंडा' से

नई दिल्‍ली। फिल्‍म 'पीएम नरेंद्र मोदी' रिलीज होने से पहले विवादों में आने के बाद बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कुछ लोग इस तरह से 'ओवररिएक्ट' क्यों कर रहे हैं? अभिषेक सिंघवी और कपिल सिब्बल जैसे वरिष्ठ वकील और नेता इस मामूली फिल्म पर जनहित याचिका दायर करने में समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं? पता नहीं, कांग्रेस के दोनों नेता फिल्म से डरते हैं या चौकीदार के 'डंडे' से।

रिलीज पर रोक की मांग
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के खिलाफ दो मामले दर्ज हो चुके हैं। याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत में फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

चुनावी नतीजों असर पड़ेगा

दरअसल, बॉम्बे हाइकोर्ट में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता सतीश गायकवाड़ ने एक याचिका दायर की है। याचिका में चुनाव के दौरान फिल्‍म पीएम नरेंद्र मोदी रिलीज किए जाने का विरोध किया है। आरपीआई नेता गायकवाड़ का कहना है कि चुनाव के दौरान फिल्म का रिलीज होना आचार संहिता का उल्लंघन होगा। याची के मुताबिक फिल्‍म चुनाव के दौरान मतदाताओं पर प्रभाव डालेगी। इससे चुनावी नतीजों पर भी असर पड़ेगा।

Published on: