विविध भारत

Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर में आज और कल बारिश के आसार,  ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi-NCR में अभी तक Monsoon का असर मिला-जुला रहा है। 25 जून को मॉनसून आने के बाद जुलाई में केवल 4 दिन बारिश हुई है। Monsoon rain की कमी बुधवार और गुरुवार को पूरी हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2020, 9:09 AM IST
Delhi-NCR
Delhi-NCR में अभी तक Monsoon का असर मिला-जुला रहा है।

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस ( Scorching heat and humidity ) का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर ( Delhi-NCR ) के लोगों को आज से दो दिन तक इससे राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए कि दिल्ली-एनसीआर में बादल छाया हुआ है और भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) ने बारिश को लेकर दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert ) भी जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने मॉनसून ( Monsoon ) दिल्ली-एनसीआर के करीब आने व अरब सागर और बंगाल की खाड़ी ( Arabian Sea and Bay of Bengal ) से आने वाली हवाओं के चलते झमाझम बारिश ( Rain showers ) की पूरी संभावना जाहिर की है। बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

इस बार दिल्ली-एनसीआर में अभी तक मानसून का असर मिला-जुला रहा है। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो 28 जुलाई तक सामान्य से 19 मिलीमीटर बारिश ज्यादा हो चुकी है। सामान्य तौर पर 28 जुलाई तक 190 मिलीमीटर बारिश सफदरजंग मौसम केंद्र ( Safdarjung Weather Center ) में रिकॉर्ड की जाती है। लेकिन यहां पर अब तक 226 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

आईएमडी ( IMD ) के मुताबिक यह सारी बारिश 4 दिनों में ही हुई है। 5 जुलाई को 34 मिलीमटर, 19 जुलाई को 74 मिलीमीटर, 22 जुलाई को 30 मिलीमीटर और 23 जुलाई को 67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इसके अलावा बाकी दिन सूखे रहे हैं और लोगों को भीषण गर्मी और उमस झेलनी पड़ी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून की यह कसर बुधवार और गुरुवार को पूरी हो सकती है। यानि दिल्ली में झमाझम बारिश हो सकती है।

बता दें कि मंगलवार की रात से ही दिल्ली में बारिश के आसार बन रहे हैं। आकाश में बाद के साथ बिजली की चमक पूरी रात लोगों को दिखाई देती रही और इस आस में बैठे हैं कि कभी भी बारिश हो सकती है। बुधवार सुबह का मौसम भी सुहारा और आकाश में बादल छाए हुए हैं। इस हिसाब से दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से भारी बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता।

दिल्ली की आवोहवा 13वें दिन साफ

दूसरी तरफ केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली के लोग इस समय सबसे अच्छी हवा में सांस ले रहे हैं। मंगलवार लगातार 13वां दिन रहा है जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 के नीचे रहा। औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 72 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। दिल्ली में 16 जुलाई से वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 या इससे नीचे चल रहा है।

Updated on:
29 Jul 2020, 9:09 AM IST
Published on:
Also Read
View All
विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बना वडनगर रेलवे स्टेशन, तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड के बीच 117 किमी लंबी रेल लाइन पर तेजी से चल रहा निर्माण

वडोदरा में भक्ति भाव से मनाया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ