विविध भारत

Weather Forecast: दिल्ली समेत इन राज्यों में Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update अगले 24 घंटे में Delhi NCR में Heavy Rainfall Alert राजधानी और उससे सटे राज्यों में अगले तीन दिन सक्रिय रहेगा Monsoon दिल्ली-एनसीआर में 29 और 30 जुलाई के लिए जारी हुआ Orange Alert
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2020, 10:28 AM IST
Weather forecast
दिल्ली समेत आस-पास के राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। मौसम का मिजाज ( weather update ) एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। देश के कई इलाकों में मानसून ( Monsoon in India ) ने जोरदार मौजूदगी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिहार और असम में तो हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। वहीं उत्तर भारत में अब तक मानसून की जोरदार झड़ी का इंतजार है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने दिल्ली और उससे सटे इलाकों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन यानी 29 और 30 जुलाई को दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश ( Heavy Rainfall Alert ) की चेतावनी जारी की गई है। यानी इन इलाकों में मानसून ने एक बार फिर यू-टर्न लिया है।

पिछले कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियों पर दिल्ली और आस-पास के इलाकों में ब्रेक लगा हुआ था, लेकिन अब विभाग ने अगले 24 घंटे में यहां मानसून के सक्रिय होने की जानकारी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से ही दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं का दौर शुरू हो जाएगा। वहीं कुछ इलाकों में छिट-पुट बारिश होने की संभावना है। लेकिन बुधवार और गुरुवार को यहां मानसून काफी सक्रिय रहेगा। ऐसे में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

दो दिन ऑरेंज अलर्ट
India Meteorological Department के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। इस बीच विभाग ने बुधवार और गुरुवार दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हालांकि मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की से तेज बारिश होती रहेगी। शुक्रवार, शनि और रविवार को भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के चलते मानसून की चाल में बदलाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि कई इलाकों में लागातार बारिश होना कई इलाकों में काफी समय तक बारिश ना होना देखा जाता है। हालांकि कुछ इलाकों में कई दिनों तक बारिश ना होने के बाद कुछ घंटों में ही इतनी बारिश होजाती है जो पूर्ति कर देती है। कुछ ऐसी ही बारिश की उम्मीद दिल्ली में अगले तीन में जताई गई है।

इन राज्यों में दिखेगा असर
मानसून मंगलवार शाम से हिमलाय के निचले इलाकों से निकलकर दक्षिण की ओर आगे बढ़ेगा। इससे दिल्ली और आस-पास के राज्यों में बुधवार और गुरुवार को मानसून के सक्रिय रहने के आसार हैं। यही वजह है कि इन दो से तीन दिन तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

Published on: