विविध भारत

IMD Alert: Bihar में अगले 72 घंटे हाई अलर्ट, इन राज्यों में आंधी-तूफान, भारी बारिश के आसार

-IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। -बिहार, उत्तर प्रदेश और असम में मानसूनी बारिश ( Monsoon 2020 Rain ) जमकर कहर ढा रही है। -वहीं, दिल्ली में मानसून ( Monsoon in Delhi ) ने तय समय से पहले दस्तक दे दी है। -यूपी और बिहार में भारी बारिश ( Heavy Rain in Bihar ) और वृजपात से 107 लोगों की मौत हो गई। -मौसम विभाग ( IMD Heavy Rain Alert ) ने बिहार के 38 जिलों में अगले तीन दिन तक भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है।

3 min read
weather forecast imd alert bihar weather monsoon 2020 heavy rain
IMD Alert: Bihar में अगले 72 घंटे हाई अलर्ट, इन राज्यों में आंधी-तूफान, भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली।
IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। बिहार, उत्तर प्रदेश और असम में मानसूनी बारिश ( Monsoon 2020 Rain ) जमकर कहर ढा रही है। वहीं, दिल्ली में मानसून ( Monsoon in Delhi ) ने तय समय से पहले दस्तक दे दी है। यूपी और बिहार में भारी बारिश ( Heavy Rain in Bihar ) और वृजपात से 107 लोगों की मौत हो गई।

उधर, मौसम विभाग ( IMD Heavy Rain Alert ) ने बिहार के 38 जिलों में अगले तीन दिन तक भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। असम में भी भारी बारिश ( Heavy Rain ) से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां ब्रह्मपुत्र नदी के पानी का स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया, जिससे बाढ़ ( Flood in Assam ) के हालात बने हुए हैं।

बिहार में अगले 72 घंटे भारी
बिहार में मौसम जमकर कहर बरपा रहा है। अब तक भारी बारिश और बिजली गिरने से 83 लोगों की मौत हुई है। विभाग के अनुसार, राज्य के कई भागों में अगले 72 घंटों के दौरान भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने एवं वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर एवं मध्य बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, शिवहर, सीतामढी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज एवं कटिहार में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश ( IMD Heavy Rain Alert )
मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूरी दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्से और पंजाब के ज्यादातर हिस्से को कवर कर चुका है। स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों में बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान में आंधी-तूफान के आसार बने हुए हैं।

झारखंड, रायलसीमा, दक्षिणी-तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, पंजाब और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ के शेष भागों, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और कोंकण गोवा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दक्षिणी गुजरात और मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।

दिल्ली में मानसून की दस्तक ( Delhi Weather forecast )
मानसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी है, लेकिन भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। यहां कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि इस साल दिल्ली में मानसून सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के कारण मानसून तय समय से पहले पहुंच गया है।

Updated on:
26 Jun 2020 09:59 am
Published on:
26 Jun 2020 09:57 am