विविध भारत

मौसमः 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में आंधी और तूफान मचा सकता है तबाही

Weather Update Today आंधी और तूफान का अलर्ट देश के 8 राज्यों में भारी बारिश से लुढकेगा पारा पहाड़ों पर भी बर्फबारी से मौसम होगा सर्द
2 min read
457312_70779451.jpg

नई दिल्ली। देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। अब तक कई इलाकों में मानसून का असर खत्म हो गया था, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक बार फिर मानसून अपनी दस्तक दे रहा है। देश के 8 राज्यों में भारी बारिश का संभावना व्यक्त की गई है। यही नहीं मैदान के साथ पहाड़ी इलाकों पर मौसम करवट लेता नजर आ रहा है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले हफ्ते पहाड़ी इलाकों में जोरदार बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम आ रहे बदलाव की बड़ी वजह बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र है। साथ ही चक्रवाती हवाएं देश के कई इलाकों में असर दिखा सकती है।

इन राज्यों में मानसून ले रहा है करवट
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले हफ्ते बंगाल की खाड़ी में हल्का मानसून सक्रिय हो सकता है, जिसकी वजह से तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

राजधानी में शुष्क रहेगा मौसम
उधर..मुंबई और पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार नहीं हैं। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। बारिश होने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं। वहीं दिल्ली के सुबह और शाम के तापमान में थोड़ी गिरावट आयी है।

बताया जा रहा है कि अब दिल्ली की हवा की गुणवत्ता थोड़ी खराब हो सकती है। इसकी वजह दिल्ली के नजदीकी राज्यों हरियाणा, पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में किसानों द्वारा पराली जलाना है।

इन इलाकों में आंधी और तूफान की आशंका
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक देश के कई इलाकों में जोरदार आंधी और तूफान की आशंका है। इनमें पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, नागालैंड तो शामिल हैं ही साथ ही ओडिशा और छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार हवाएं और धूल भरी आंधी परेशानी बढ़ा सकती है।

पहाड़ ओढ़ेंगे बर्फ की चादर
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ले ली है। आने वाले हफ्ते में यहां बर्फबारी के आसार हैं। मनाली, कुफरी, रोहतांग समेत कई इलाकों में बर्फबारी के बाद पारा लुढ़केगा। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी से तापमान में गिरावट आएगी।

Updated on:
16 Oct 2019 02:03 pm
Published on:
16 Oct 2019 12:24 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: नवविवाहिता ने मैसेज में लिखा- पापा, मैं नहीं जी सकती, सुकून से मरने दीजिए, फिर कुछ देर बाद ही दामाद का आ गया फोन

Ambikapur News: अनुकंपा नियुक्ति के दौरान महिला ने छिपाई थी बात, 9 साल से कर रही थी नौकरी, DEO ने किया सस्पेंड

Ambikapur News: दफ्तर में बैठे थे कृषि विभाग के कर्मचारी, अचानक भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, मच गई अफरा-तफरी

Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video