8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर

Jammu Kashmir अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ सुरक्षा बल के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी दो दिन में दूसरी बार आतंकियों से मुठभेड़
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Oct 2019, 11:38 AM IST

army.jpg

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में तीन महीने बाद मोबाइल जैसी सुविधाएं बहाल की गई हैं। हालांकि एक बार फिर प्रदेश में आर्टिकल 370 हटाए जाने का विरोध हो रहा है। इस बीच सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। एक मुठभेड़ में उन्होंने तीन आतंकियों को मार गिराया है।

यह मुठभेड़ अनंतनाग जिले में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस की ओर से दी गई विशेष खुफिया जानकारी के बाद अनंतनाग के पाजलपोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। मरने वाले सभी आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं। इनमें हिजबुल कमांडर बी शामिल है।

पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में आतंकी संगठन हिजबुल का कमांडर नासिर चादरु सहित तीन आतंकी मारे गए हैं।

अभी पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किए गए हैं।

दो दिन में दूसरी मुठभेड़

पिछले दो दिन में आतंकियों के साथ ये दूसरी मुठभेड़ है।

इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से पाकिस्तान समर्थक संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक ये दोनों आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद देते थे।

इसके अलावा ये इलाके में आतंकी हमला करने के लिए सक्रिय दहशतगर्दों का मार्गदर्शन भी करते थे।