विविध भारत

पश्चिम बंगाल: भाजपा के एलईडी वाहनों पर हमला, टीएमसी पर लगे गंभीर आरोप

Highlights ड्राइवर को पीटा, लैपटॉप, सेलफोन ले लिए और विंडस्क्रीन और एलईडी स्क्रीन को तोड़ दिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार सुबह 10 बजे इस अभियान की शुरुआत की थी।
less than 1 minute read
Led Vehicle

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में भाजपा (BJP) ने लोखो सोनार बांग्ला अभियान की शुरूआत करने के लिए अनोखी मुहिम शुरू की है। इसमें अगले पांच वर्ष के लिए पश्चिम बंगाल के भविष्य को लेकर नागरिकों से सुझाव मांगे जाएंगे।

इसके लिए भाजपा ने एलईडी वाहनों को गुरुवार को लॉच किया है। मगर कई जगहों से पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायत है कि शुक्रवार रात को इन वाहनों पर हमला कर इन्हें तोड़ा गया। भाजपा ने इसके पीछे TMC की भूमिका का आरोप लगाया। पार्टी के नेताओं का कहना है, "उन्होंने एक गरीब ड्राइवर की पिटाई की। उन्होंने सभी लैपटॉप, सेलफोन ले लिए और विंडस्क्रीन और एलईडी स्क्रीन को तोड़ दिया। इस हमले में टीएमसी की खास भूमिका दिखाई देती है।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP JP Nadda) ने गुरुवार सुबह 10 बजे इस अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत दो करोड़ सुझाव एकत्र किए जाएंगे। इनका उपयोग भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना घोषणापत्र तैयार करने में करेगी।

Published on:
27 Feb 2021 04:39 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ