विविध भारत

कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है बर्ड फ्लू, जानिए क्या है यह बीमारी और कैसे फैलती है इंसानों में

-पक्षियों से इंसानों में फैलता है बर्ड फ्लू। संक्रमित पक्षियों से दूर रहें, खासकर मरे हुए पक्षियों से।-डॉक्टर्स के मुताबिक, बर्ड फ्लू का H5N1 स्ट्रेन सबसे ज्यादा कॉमन व खतरनाक वायरस है।-वर्ष 2006 में भी यह बीमारी भारत में देखी गई थी। यूरिन और मल से फैलती है।-बर्ड फ्लू को एवियन इंफ्लूएंजा भी कहते हैं। यह बहुत ही संक्रामक और कोरोना की तुलना में ज्यादा घातक है।  

2 min read
Jan 12, 2021

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर ने वर्ष 2020 में दुनिया को हिलाकर कर रख दिया। कोरोना का प्रकोप कम हुआ ही नहीं कि अब बर्ड फ्लू फैलने (Bird Flu) का खतरा बढ़ता जा रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। ऐसे में केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के साथ मिलकर जरूरी कदम उठा रही है, जिससे इस खतरें से जल्द से जल्द निपटा जा सके।

क्या हैं बर्ड फ्लू
बर्ड फ्लू वास्तव में एक संक्रामक बीमारी है। यह इन्फ्लूएंजा टाइप ए वायरस की मदद से फैलता है जो आमतौर पर चिकन, कबूतर और इस तरह के पक्षियों में पाया जाता है। इस वायरस के बहुत से स्ट्रेन हैं। इसमें से कुछ माइल्ड होते हैं जबकि कुछ बहुत अधिक संक्रामक होते हैं और उससे बहुत बड़े पैमाने पर पक्षियों के मरने का खतरा पैदा हो जाता है।

कोरोना की तुलना में ज्यादा घातक बर्ड फ्लू
बर्ड फ्लू को एवियन इंफ्लूएंजा भी कहते हैं। यह बहुत ही संक्रामक और कोरोना की तुलना में ज्यादा घातक है। इंफ्लूएंजा के 11 वायरस हैं जो इंसानों को संक्रमित करते हैं। लेकिन इनमें से सिर्फ पांच ऐसे हैं जो इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। ये हैं- ये हैं- H5N1, H7N3, H7N7, H7N9 और H9N2।

कैसे फैलता है बर्ड फ्लू
बर्ड फ्लू पक्षियों के जरिए ही इंसानों में फैलता है। इन वायरस को एचपीएआई कहा जाता है। इनमें सबसे ज्यादा खतरनाक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस है। बर्ड फ्लू अब तक दुनिया में चार बार बड़े पैमाने पर फैल चुका है। अब तक 60 से ज्यादा देशों में बर्ड फ्लू महामारी का रूप भी ले चुका है।

केरल में बड़ी कार्रवाई
केरल में बर्ड फ्लू के H5N8 स्ट्रेन को नियंत्रित करने के लिए इंसानों को पक्षियों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही मुर्गे—मुर्गियों और बत्तखों को मारा जा रहा है। केरल में अलप्पुझा और कोट्टायम में प्रभावित क्षेत्रों के एक किलोमीटर के दायरे में पक्षियों को मारने का अभियान शुरू किया गया है।

सबसे ज्यादा खतरनाक है H5N1
बर्ड फ्लू का स्ट्रेन H5N1 सबसे खतरनाक है। इसका वायरस हवा से फैलता है। इसके साथ ही तेजी से म्यूटेशन भी करता है। इंसानों से इंसानों में बर्ड फ्लू संक्रमण के मामले कम देखे गए हैं, पक्षियों और जानवरों के जरिए इंसानों में इसका संक्रमण जरूर फैला रहा है। चीन के गुआंगडोंग में इंसानों को H5N1 बर्ड फ्लू वायरस ने पहली बार 1997 में संक्रमित किया था। अब तक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस का यही म्यूटेशन वाला वायरस संक्रमण फैला रहा है।

इंसानों तक कैसे पहुंचता है
जब कोई पक्षी इस फ्लू से प्रभावित होता है और इंसान उसके यूरिन और स्टूल के संपर्क में जाता है तो उससे यह वायरस इंसान तक पहुंच जाता है, क्योंकि यह संक्रामक बीमारी है। इसलिए अगर इन दिनों कहीं पर अपने आप कोई पक्षी मरा हुआ दिखे तो उससे दूर रहें। उसे न छूएं, उससे संक्रमण का खतरा हो सकता है।

Published on:
12 Jan 2021 10:40 am
Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

IG Donated Blood: आईजी पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बोले- मेरा खून निकालिए, मैं रक्तदान करने आया हूं

चिनाब का पानी राजस्थान लाने की तैयारी, लाहौल घाटी में चेनाब-ब्यास लिंक पर 2352 करोड़ से होगा काम

Buddheshwar Story: सडक़ हादसे ने छीनी बुद्धेश्वर की जिंदगी की रफ्तार, 7 साल से वेतन नहीं, व्हीलचेयर पर पहुंचा कलेक्टर के पास