विविध भारत

जब सोनिया के भाषण से नाराज अटल जी ने कहा- इटली वाली मैडम पहले हिंदी बोल के दिखाओ

सोनिया ने अटल सरकार पर असंवेदनशील, असक्षम, गैर जिम्‍मेदार, भ्रष्‍टचारी सरकार होने का आरोप लगाया था।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2018, 1:59 PM IST
atal-sonia
जब सोनिया के भाषण से नाराज अटल जी ने कहा- इटली वाली मैडम पहले हिंदी बोल के दिखाओ

नई दिल्‍ली। हमारे लोकप्रिय नेता अटल जी का गुरुवार को निधन हो गया। निधन के बाद से उनके जीवन से जुड़ी किस्‍से और कहानियों के बारे में चर्चा जोरों पर है। इसी में से एक कहानी सोनिया गांधी के भाषण से जुड़ी है। तत्‍कालीन कांग्रेस अध्‍यक्ष ने अपने एक भाषण में अटल सरकार को भ्रष्‍टाचार में डूबी सरकार करार दिया था। इस पर वाजपेयी नाराज हो गए और उन्‍होंने सोनिया जी को सदन में ही डांटते हुए कहा कि मैडम पहले हिंदी बोलना सीख लीजिए।

सोनिया ने किस चीज का आरोप लगाया था
सोनिया गांधी ने अपने भाषण में अटल सरकार पर आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार असक्षम, अकुशल, संवेदनहीन, गैर जिम्‍मेदार और भ्रष्‍टाचार के आकंठ में डूबी है। इसके साथ ही उन्‍होंने तत्‍कालीन भाजपा सरकार पर कई अन्‍य आरोप भी लगाए थे।

आप जज नहीं कि कुछ भी कह दें
अटल जी ने लोकसभा में इसका जवाब देते हुए सोनिया पर हमला बोल दिया था। उस समय सदन में सोनिया गांधी भी उपस्थित थीं। अटल जी ने कहा कि मैं तो आपका भाषण सुनकर और पढ़कर दंग रह गया। उन्‍होंने कहा कि मैंने, श्रीमती सोनिया जी का भाषण पढ़ा। इन्‍होंने हमारे खिलाफ सारे शब्‍द इकट्ठे कर दिए। एक ही पैरे में जो मन में आया सब कुछ कर दिया। उन्‍होंने कहा कि सोनिया ने हमारी सरकार पर असंवेदनशील, अकुशल, असक्षम, गैर जिम्‍मेदार, भ्रष्‍टचार के आकंठ में डूबी है।

ये शब्‍दों का खेल नहीं है
अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि इसे आप केवल शब्‍दों की बाजीगरी नहीं कह सकते। हमें देश को चलाने के लिए लोगों ने चुनकर भेजा है। आप कौन होते हैं बोलने वाले कि भाजपा सरकार जनमत के खिलाफ काम कर रही है। जनमत का उल्‍लंघन करती हैं। मैं, कहता हूं आप कर लो जो करना है। आप सदन में शक्ति परीक्षण के तैयार नहीं हैं। जब असेंबली के चुनाव होंगे हो जाएंगे दो दो हाथ। लेकिन ये कौन सा तरीका है कि आप जब चाहें जो चाहें सरकार पर आरोप लगा दें। आप इस देश की मर्यादाओं का ध्‍यान रखिए। मैं पूछता हूं आपको किसने जज बनाया है।

मतभेद जाहिर करने का ये तरीका ठीक नहीं
उन्‍होंने कहा था कि राजनीतिक क्षेत्र में सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। हमारे बीच आपसी मतभेद हो सकते हैं। लेकिन मेरे बारे में आपका ये कौन सा मूल्‍यांकन है। आपसी मतभेदों को व्‍यक्‍त करने का यह कोई तरीका है क्‍या? ऐसा लगता है कि शब्‍दकोश से लेकर बैठ गए हों और सरकार के खिलाफ चुन चुनकर शब्‍दों का प्रयोग करने का निर्णय लिया गया हो।

Published on:
Also Read
View All
राजकोट-जूनागढ़ दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, गिरनार परिक्रमा मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय

एनडीडीबी और डेयरी सर्विसेज को वैश्विक सम्मान,न्यूजीलैंड में आइडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में जीते तीन पुरस्कार

IT Raid: सूरजपुर-अंबिकापुर में PRA ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की छापेमारी, 12 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड

Koria Bee Attack: स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पेंशनधारकों के लिए डाक विभाग की सौगात, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र