19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सिंधिया ने ऐसे किया नमन

अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सिंधिया ने ऐसे किया नमन

अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, सिंधिया ने ऐसे किया नमन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 17 Aug 2018, 3:52 PM IST

SCINDIA

अटलजी के सम्मान में घुटनों पर बैठे सिंधिया, जानिए क्या है सिंधिया घराने से नाता

भोपाल। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। भाजपा ही नहीं विपक्षी दलों के नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई मंत्रियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी शिद्दत के साथ उन्हें नमन किया।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त को शाम को निधन हो गया था। गुरुवार रात को ही उनके आवास पर पार्थिव देह के दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत मध्यप्रदेश के कई मंत्री भी पहुंचे। इनमें यशोधरा राजे सिंधिया, लाल सिंह आर्य, माया सिंह ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

MUST READ

मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए थे सिंधिया

सिंधिया ने किया शिद्दत के साथ नमन
कल अपनी गुना यात्रा बीच में से ही छोड़ दिल्ली पहुंचे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अटलजी के पार्थिव देह पर घुटनों के बल बैठक माथा टेका और पुष्प अर्पित किए।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी किया प्रणाम

कांग्रेसजनों ने भी किया प्राणाम
-इधर, अटलजी के अंतिम दर्शनार्थ करने कई विपक्षी दलों समेत कांग्रेस के नेता भी पहुंचे थे।
-कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अटलजी के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
-सोनिया गांधी ने अटलजी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि वाजपेयी जीवन भर लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़े रहे।
-पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अटलजी के निधन पर दुःख जताते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति वाजपेयी की सेवाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

MUST READ

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, देशभर में शोक की लहर
अटलजी ने अपनी सीट छोड़कर शिवराज को बता दिया था उत्तराधिकारी
Memory: कंचे खेलने के शौकीन थे अटलजी, गुजिया और चिवड़ा भी साथ ले जाते थे
मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए थे सिंधिया

Memories: पुरानी फिल्मों के बेहद शौकीन थे अटलजी, हेमा मालिनी की एक फिल्म देखी थी 25 बार